क्रिप्टो में गिरावट के बीच आब्रिट्राज से मिल रहा मुनाफा कमाने का मौका

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether और इसके एक वर्जन के बीच प्राइस के अंतर से कुछ ट्रेडर्स मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं

क्रिप्टो में गिरावट के बीच आब्रिट्राज से मिल रहा मुनाफा कमाने का मौका

ट्रेडिंग का यह तरीका प्रत्येक व्यक्ति के लिए नहीं है

ख़ास बातें
  • Ether और इसके एक वर्जन में प्राइस का अंतर मुनाफा कमाने का मौका दे रहा है
  • stETH को डीसेंट्रलाइज्ड ऐप Lido Finance ने लॉन्च किया था
  • आब्रिट्राज ट्रेडिंग में कई मार्केट्स और एक्सचेंजों के एक्सेस की जरूरत है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट हुई है। इससे एक ओर इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है तो इसके साथ ही ट्रेडर्स को आब्रिट्राज से मुनाफा कमाने का मौका भी मिला है। मार्केट कैपिलाइजेशन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether और इसके एक वर्जन के बीच प्राइस के अंतर से कुछ ट्रेडर्स मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ethereum ब्लॉकचेन पर स्टेक्ड Ether से जुड़े इस वर्जन stETH के बड़े होल्डर्स में मुश्किलों का सामना कर रही क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network और हेज फंड Three Arrows Capital शामिल हैं। stETH को लगभग दो वर्ष पहले डीसेंट्रलाइज्ड ऐप Lido Finance ने लॉन्च किया था और इसके बाद से यह DeFi पर लेंडिंग और बॉरोइंग के लिए एक लोकप्रिय कोलेट्रल एसेट बन गया है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से लिक्विडिटी पर असर पड़ने और Ether के प्राइस की तुलना में इसका डिस्काउंट बढ़ने से मार्केट से जुड़े लोग इसे लेकर सतर्क भी हो गए हैं। 

क्रिप्टो डेटा फर्म Kaiko का कहना है कि Celsius Network के अपने लेंडिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग को रोकने के फैसले का भी stETH पर असर पड़ा है। इसके अलावा Three Arrows Capital के इस टोकन की अपनी होल्डिंग का बड़ा हिस्सा बेचने से भी इसका प्राइस गिरा है। हालांकि, इसके बावजूद बहुत से ट्रेडर्स ने stETH में अपनी पोजिशन बढ़ाई है।

हाल के महीनों में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बावजूद ट्रेडर्स का एक वर्ग गिरावट के इस दौर में भी मुनाफा कमा रहा है। यह वर्ग हेज फंड जैसे आब्रिट्राजर्स का है, जो विभिन्न देशों और एक्सचेंजों के बीच प्राइस में अंतर से मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं। ब्रिटेन की Nickel Digital Asset Management के को-फाउंडर और CEO Anatoly Crachilov ने बताया, "मई में मार्केट में बड़ी गिरावट आने पर हम 0.40 प्रतिशत फायदे में थे।" आब्रिट्राज ट्रेडिंग में किसी एसेट को एक स्थान पर कम प्राइस में खरीदकर किसी अन्य स्थान पर अधिक प्राइस पर बेचा जाता है। इसमें एसेट की मात्रा में कोई बदलाव किए बिना प्राइस में अंतर का फायदा उठाया जाता है। ट्रेडिंग का यह तरीका निश्चित तौर पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए नहीं है। इसमें कई मार्केट्स और एक्सचेंजों के एक्सेस की जरूरत होती है और इसके साथ ही एल्गोरिद्म का इसमें बड़ा योगदान रहता है। इस वजह से हेज फंड्स जैसी फर्में ही इससे प्रॉफिट कमा सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Lending, DeFi, Profit, Market, Ether, Blockchain, Traders, Hedge fund
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »