क्रिप्टो स्कैम में पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को लाखों का नुकसान, 2 किसान हुए गिरफ्तार

इस मामले में पीड़ित पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करते हैं। वह शेयर्स में ट्रेडिंग करते थे। उन्हें एक ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए इस स्कैम में फंसाया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में पीड़ित पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करते हैं
  • उन्होंने क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट से जुड़ा एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था
  • स्कैम करने वालों ने उन्हें क्रिप्टो में अच्छे प्रॉफिट का ऑफर दिया था

इन किसानों ने यह स्कैम करने वालों को अपने बैंक एकाउंट उपलब्ध कराए थे

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट से जुड़े स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह के एक मामले में महाराष्ट्र में पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 58 लाख रुपये से अधिक गंवाए हैं। इस व्यक्ति के साथ क्रिप्टोकरेंसी स्कैम 15 जुलाई से 12 अगस्त के बीच हुआ था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। इन किसानों ने यह स्कैम करने वालों को अपने बैंक एकाउंट उपलब्ध कराए थे। इस मामले में पीड़ित पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करते हैं। वह शेयर्स में ट्रेडिंग करते थे। पिछले महीने उन्होंने शेयर्स और क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट से जुड़ा एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक मैसेंजर ऐप पर एक ग्रुप में ऑटोमैटिक तरीके से जोड़ दिया गया। स्कैम करने वालों ने उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में अच्छे प्रॉफिट का ऑफर दिया था। इसके बाद उनसे विभिन्न बैंक एकाउंट्स में 58.70 लाख रुपये लिए गए। 

पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित को प्रॉफिट की रकम नहीं मिली तो उन्होंने स्कैम करने वालों से पूछना शुरू किया लेकिन संदिग्धों ने उनकी कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ट्रांजैक्शंस को देखा और उन्हें पता चला कि पीड़ित ने दो बैंक एकाउंट्स में रकम ट्रांसफर की थी। ये एकाउंट दो किसानों के थे। इन किसानों ने मोबाइल SIM कार्ड भी खरीदकर संदिग्धों को दिए थे। 

हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया है था कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस समस्या से निपटने के लिए क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने की तैयारी की है। FBI ने एक रिपोर्ट में बताया था कि पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की आड़ में फ्रॉड बढ़कर 3.94 अरब डॉलर के थे। इससे पिछले वर्ष में इन फ्रॉड में लोगों ने लगभग 2.57 अरब डॉलर की रकम गंवाई थी। इस तरह के स्कैम्स में जालसाज क्रिप्टो से जुड़े इनवेस्टमेंट की एडवाइज की पेशकश करते हैं और लोगों को जाली टोकन्स में रकम लगाने के लिए कहते हैं। इसमें अधिक रिटर्न मिलने का लालच दिया जाता है। आमतौर पर, इस स्कैम में  फंसाने के लिए Facebook और Twitter जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.