क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 95,700 डॉलर से ज्यादा

ट्रंप ने ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और सेमीकंडक्टर्स के इम्पोर्ट पर लगभग 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बनाई है

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 95,700 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस लगभग 2,711 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में बुधवार को 0.40 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • इसके अलावा Solana और BNB के प्राइस बढ़े हैं
  • ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की दोबारा चेतावनी दी है
विज्ञापन
अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार के सख्त फैसलों से पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की दोबारा चेतावनी दी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को 0.40 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0,42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 95,704 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,711 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana और BNB के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether और XRP शामिल थे। 

ट्रंप ने ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और सेमीकंडक्टर्स के इम्पोर्ट पर लगभग 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य अमेरिकी इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचाना और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना है। इन टैरिफ की पुष्टि ट्रेड पॉलिसी के एक रिव्यू के बाद अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है। पिछले सप्ताह स्पॉट बिटकॉइन ETFs में से 58 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड निकाला गया है। इससे क्रिप्टो मार्केट और बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट कमजोर होने का संकेत मिला है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस 96,200 डॉलर पर है। इस लेवल को बरकरार रखने पर इसमें कुछ तेजी आ सकती है। अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ा है। 

Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है। बिटकॉइन की तुलना में Ether में ज्यादा गिरावट हुई है। इसके लिए 3,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग की गई थी। हाल ही मेंदुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के उल्लंघन की वजह से लगा था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »