क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 95,300 डॉलर

पिछले सप्ताह स्पॉट बिटकॉइन ETFs में 58 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड निकाला गया है। इससे क्रिप्टो मार्केट और बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट कमजोर होने का संकेत मिल रहा है

क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 95,300 डॉलर

पिछले सप्ताह स्पॉट बिटकॉइन ETFs में से 58 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड निकाला गया है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.90 प्रतिशत घटकर लगभग 95,310 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.67 प्रतिशत का नुकसान था
  • गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में BNB और XRP शामिल थे
विज्ञापन
अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार के कड़े फैसलों और स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में भारी बिकवाली से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट जारी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.80 प्रतिशत कम हुआ है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.90 प्रतिशत घटकर लगभग 95,310 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.67 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,671 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana में भारी गिरावट हुई है। Solana का प्राइस 11 प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ लगभग 164 डॉलर पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में BNB और XRP शामिल थे। 

पिछले सप्ताह स्पॉट बिटकॉइन ETFs में से 58 करोड़ डॉलर से अधिक का फंड निकाला गया है। इससे क्रिप्टो मार्केट और बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट कमजोर होने का संकेत मिल रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस 96,200 डॉलर पर है। इस लेवल को बरकरार रखने पर इसमें कुछ तेजी आ सकती है। अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ा है।  Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है। बिटकॉइन की तुलना में Ether में अधिक गिरावट हुई है। इसके लिए 3,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग की गई थी। हाल ही मेंदुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के उल्लंघन के कारण लगा था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »