बिटकॉइन में गिरावट जारी, 56,490 डॉलर का प्राइस 

Ether में एक प्रतिशत से कम का नुकसान था। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 2,453 डॉलर पर था

बिटकॉइन में गिरावट जारी, 56,490 डॉलर का प्राइस 

क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 0.51 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Solana, USD Coin, Ripple के प्राइस भी घटे हैं
  • अमेरिका में CPI डेटा जारी होने से पहले मार्केट में वोलैटिलिटी हो सकती है
  • बिटकॉइन ETFs में मंगलवार को 3.4 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो हुआ था
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को इंटरनेशनल और भारतीय एक्सचेंजों पर 0.42 प्रतिशत से लेकर लगभग 1.20 प्रतिशत का नुकसान था। CoinSwitch जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 59,315 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 56,490 डॉलर का था। 

Ether में एक प्रतिशत से कम का नुकसान था। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 2,453 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,327 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Binance Coin, Solana, USD Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Near Protocol और Stellar के प्राइस भी घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.51 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में CPI डेटा जारी होने से पहले मार्केट में वोलैटिलिटी हो सकती है। अगर इन्फ्लेशन अनुमान से कम होती है तो शॉर्ट-टर्म में मार्केट में तेजी आ सकती है।" क्रिप्टो एक्सचेंज Giottus के CEO, Vikram Subburaj ने कहा, "बिटकॉइन लगभग 57,000 डॉलर के निकट कंसॉलिडेट हो रहा है। इसमें नौ दिनों तक एक अरब डॉलर से ज्यादा का आउटफ्लो हुआ है। बिटकॉइन ETFs में मंगलवार को 3.4 करोड़ डॉलर का नेट इनफ्लो हुआ था। इससे इनवेस्टर्स के विश्वास का संकेत मिल रहा है।" 

हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने चेतावनी दी थी कि क्रिप्टो सेगमेंट पर नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इसमें नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के शामिल होने की रिपोर्ट है। इस मामले में WazirX से लगभग 23 करोड़ डॉलर का फंड चुराया गया था। FBI ने बताया, "हैकर्स अपने शिकार को सोशल मीडिया पर उसकी एक्टिविटी के जरिए तलाशते हैं। इसके बाद पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से फंसाया जाता है।" इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है। क्रिप्टो मार्केट पर भी इस मामले का असर पड़ा था। इससे क्रिप्टो एक्सचेंजों में सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठे थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »