क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 82,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कम इन्फ्लेशन से आमतौर पर इनवेटर्स का सेंटीमेंट मजबूत होता है। बिटकॉइन में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बरकरार है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 82,340 डॉलर से अधिक पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान था
  • इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच सेंटीमेंट कमजोर हुआ है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में प्राइस में शुक्रवार को मामूली तेजी थी। इसका प्राइस 80,000 डॉलर के रेजिस्टेंस से अधिक पर है। इसके अलावा कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 82,340 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 1,562 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में BNB और XRP शामिल थे। Tether, Ripple, Tron, Cardano, Chainlink, Stellar, Litecoin और Polkadot के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.80 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2.56 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कम इन्फ्लेशन से आमतौर पर इनवेटर्स का सेंटीमेंट मजबूत होता है। बिटकॉइन में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बरकरार है। इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 83,700 डॉलर और सपोर्ट 75,000 डॉलर पर है। अमेरिका के चीन से इम्पोर्ट पर 145 प्रतिशत का टैरिफ लगाने से मार्केट में गिरावट है। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से इंटरनेशनल इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर आशंका बढ़ गई है। पिछले कुछ महीनों से Ether में मंदी है। इसका प्राइस 60 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इस वजह से स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से काफी विड्रॉल हुआ है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में रिकवरी होने का संकेत है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.