क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 79,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में वोलैटिलिटी बढ़ी है। इसका प्राइस 75,000 डॉलर से नीचे जाने के बाद बढ़कर लगभग 80,000 डॉलर तक गया था

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 79,000 डॉलर से ज्यादा

बहुत से ट्रेडर्स ने अपनी लॉन्ग पोजिशंस को लिक्विडेट किया है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • बहुत से ट्रेडर्स ने अपनी लॉन्ग पोजिशंस को लिक्विडेट किया है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों के बाद क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। हालांकि, इस मार्केट में मंगलवार को कुछ रिकवरी थी। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 3.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 78,980 डॉलर से ज्यादा पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 1,570 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में वोलैटिलिटी बढ़ी है। इसका प्राइस 75,000 डॉलर से नीचे जाने के बाद बढ़कर लगभग 80,000 डॉलर तक गया था। इस वजह से बहुत से ट्रेडर्स ने अपनी लॉन्ग पोजिशंस को लिक्विडेट किया है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बीच भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। इस वजह से स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से 17.2 करोड़ डॉलर से अधिक का नेट विड्रॉल हुआ है।  बिटकॉइन का प्राइस 80,000 डॉलर से बड़े सपोर्ट से नीचे है। हालांकि, बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में रिकवरी होने का संकेत है। अमेरिका की क्रिप्टो होल्डिंग्स का खुलासा किया जाना है। अगर यह आंकड़ा मजबूत होता है तो मार्केट में कुछ तेजी आ सकती है। 

Ether में कुछ सप्ताह से मंदी का ट्रेंड है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन जमा करने के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया है। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »