क्रिप्टो मार्केट में हुई रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 84,400 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मैक्रो इकोनॉमिक अनिश्चितता के कारण क्रिप्टो मार्केट में ज्यादा मूवमेंट नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक प्रॉफिट था
  • बिटकॉइन के लिए 86,300 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सरकारी एजेंसियों को क्रिप्टो में पेमेंट्स लेने के लिए स्वीकृति दी गई है

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी। अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के चीन सहित बहुत से देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर    Federal Reserve के प्रमुख, Jerome Powell के आशंका जताने से मार्केट्स पर प्रेशर बढ़ा है।     
इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 84,477 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.50 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। पिछले कुछ महीनों से एक रेंज में ट्रेड कर रहे Ether का प्राइस लगभग 1,595 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, XRP, Tether और BNB शामिल थे। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मैक्रो इकोनॉमिक अनिश्चितता के कारण क्रिप्टो मार्केट में ज्यादा मूवमेंट नहीं है। हालांकि, बिटकॉइन स्पॉट ETFs ने सेंटीमेंट को संभालने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि, ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसलों को लेकर फेडरल रिजर्व के आशंका जताने से शॉर्ट-टर्म में इंटरेस्ट रेट्स में कटौती की संभावना कम हुई है। इस वजह से कुछ प्रॉफिट बुकिंग की गई है। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को बढ़ा दिया है। दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर पहले ही काफी तनाव है। बिटकॉइन के लिए 86,300 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस और लगभ 82,000 डॉलर पर सपोर्ट है। 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सरकारी एजेंसियों को क्रिप्टो में पेमेंट्स लेने के लिए स्वीकृति दी गई है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज का दायरा बढ़ने की संभावना है। बिलिनेयर Mark Cuban ने बिकवाली नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि मार्केट्स में जल्द रिकवरी हो सकती है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक बेहतर तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.