क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 1,09,700 डॉलर से ज्यादा

इस वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में काफी वोलैटिलिटी रही है। इसके पीछे अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का चीन सहित कई देशों से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाना बड़ा कारण है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मई 2025 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा है
  • Ether में 3.30 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था
  • Avalanche, Cronos, Tron, Polkadot, Cardano और Stellar में भी तेजी थी

पिछले सप्ताह बिटकॉइन स्पॉट ETFs में 2.75 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया गया है

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की टैरिफ से जुड़ी चेतावनी के बावजूद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को प्रॉफिट था। मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी तेजी थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,09,704 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.30 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 2,568 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Cronos, Tron, Polkadot, Cardano, Stellar, XRP और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.28 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.45 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन को 1,10,000 डॉलर का लेवल पार करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। टैरिफ की चेतावनियों के बावजूद इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन की खरीदारी बढ़ाई है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन स्पॉट ETFs में 2.75 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट किया गया है। इससे क्रिप्टो मार्केट को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट का संकेत मिल रहा है। डिमांड में बढ़ोतरी और सप्लाई कम होने से बिटकॉइन के लिए नजरिया बुलिश है। Ether में रिकवरी हो रही है। Ether को शॉर्ट-टर्म में खरीदने वाले प्रॉफिट में हैं। हालांकि, इनवेस्टर्स को सतर्कता के साथ संतुलित फैसले लेने की सलाह दी गई है। 

इस वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में काफी वोलैटिलिटी रही है। इसके पीछे अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का चीन सहित कई देशों से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाना बड़ा कारण है। हाल ही मेंअमेरिकी बैंक JP Morgan ने पूर्वानुमान दिया था कि इस वर्ष गोल्ड की तुलना में बिटकॉइन अधिक रिटर्न दे सकता है। JP Morgan के एनालिस्ट्स ने कहा है, "इस वर्ष फरवरी के मध्य से अप्रैल के मध्य तक गोल्ड में बिटकॉइन की वजह से तेजी आई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह से इसके विपरीत हो रहा है। हाल ही में ट्रंप ने इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि बिटकॉइन को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.