क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 1,03,700 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। हालांकि, बिटकॉइन के एक लाख डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने से इसमें तेजी आने के संकेत हैं

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 1,03,700 डॉलर से ज्यादा

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 2.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,03,735 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत अधिक का प्रॉफिट था
  • हाल ही में भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी
विज्ञापन
अमेरिका के टैरिफ को लेकर अपना रुख  बदलने से क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस दो प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। अमेरिकी बैंक JPMorgan ने इस वर्ष की दूसरी छमाही में बिटकॉइन के गोल्ड से अच्छा परफॉर्मेंस करने का पूर्वानुमान दिया है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 2.20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,03,735 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में तीन प्रतिशत अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 2,622 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और BNB शामिल थे। Cardano, Tether, Ripple और Monero जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.32 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। हालांकि, बिटकॉइन के एक लाख डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखने से इसमें तेजी आने के संकेत हैं। Ether के लिए 2,735 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) से फंड का विड्रॉल बढ़ा है। कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान और दुबई भी शामिल हो गए हैं। 

हाल ही में भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी समस्याओं से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पर्यटकों को Binance के ऐप पर साइन-इन करना होगा दुबई में सरकार की सर्विसेज के लिए भुगतान क्रिप्टो में भी किया जा सकेगा। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »