बिटकॉइन में भारी गिरावट, 56,600 डॉलर से नीचे गया प्राइस

USD Coin, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon और Stellar के प्राइस भी कम हुए हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 16:47 IST
ख़ास बातें
  • USD Coin, Cardano, Polkadot, Chainlink में भी नुकसान था
  • Tether, Binance Coin, Ripple, Tron के प्राइस बढ़े हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 4.22 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर थी

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुझवार को लगभग चार प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 56,560 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 60,000 डॉलर से कुछ अधिक पर था। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन पर प्रेशर है। इसके पीछे बिकवाली ज्यादा होना और मैक्रो इकोनॉमिक कारण हैं। 

Ether का प्राइस लगभग 5.70 प्रतिशत कम हुआ है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 5.68 प्रतिशत घटकर लगभग 2,375 डॉलर पर था। इसके अलावा USD Coin, Cardano, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon, Monero और Stellar में गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Binance Coin, Ripple, Tron, Litecoin और Bitcoin SV शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू लगभग 4.22 प्रतिशत घटकर लगभग 1.99 लाख करोड़ डॉलर पर थी। 

क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "Ether में काफी वोलैटिलिटी हो रही है। इस वजह से इसमें दो वर्ष से अधिक में सबसे बड़ी मासिक गिरावट हुई है। इसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम भी कम है। इसके लिए 2,400 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट और लगभग 2,850 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।" केंद्र सरकार की क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने की योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने इस सेगमेंट के लिए नियम बनाए हैं। 

हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। सांसद G M Harish Balayogi ने इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रुख पर प्रशन किए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार के पास क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के लिए रूल्स लाने का कोई प्रपोजल है। इसके उत्तर में चौधरी ने कहा था, "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून लाने का कोई प्रपोजल नहीं है। हालांकि, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग जैसे निगरानी के विशेष उद्देश्यों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को अधिकृत किया गया है।" पिछले वर्ष G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत ने G20 ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए क्रिप्टो से जुड़े कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड (FSB) के साथ सहयोग किया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.