क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली का प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 96,200 डॉलर पर है। इस लेवल को बरकरार रखने पर इसमें कुछ तेजी आ सकती है

क्रिप्टो मार्केट पर बिकवाली का प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 96,000 डॉलर से ज्यादा

अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ा है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.20 प्रतिशत घटकर लगभग 96,020 डॉलर पर था
  • Ether लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़कर 2,711 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था
  • Cardano, Tron, BNB और Polygon के प्राइस भी बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin पर भी बिकवाली का प्रेशर है। बिटकॉइन का प्राइस सोमवार को लगभग 1.20 प्रतिशत घटकर लगभग 96,020 डॉलर पर था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज भी गिरावट थी। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़कर 2,711 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। Cardano, Tron, BNB और Polygon के प्राइस भी बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Stellar, Litecoin, Solana और XRP शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.43 प्रतिशत घटकर लगभग 3.18 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के लिए अगला रेजिस्टेंस 96,200 डॉलर पर है। इस लेवल को बरकरार रखने पर इसमें कुछ तेजी आ सकती है। अमेरिका में इन्फ्लेशन को लेकर आशंकाएं बढ़ने का भी क्रिप्टो मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ा है।  Ether में ट्रेडर्स की दिलचस्पी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कम है। बिटकॉइन की तुलना में Ether में अधिक गिरावट हुई है। इसके लिए 3,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। हाल ही में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग दोहराई गई है। 

दुबई के क्रिप्टो एक्सचेंज ByBit ने बताया है कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से ByBit पर जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। हाल ही में ByBit ने देश में अपने कस्टमर्स को सूचना दी थी कि वह अपनी सर्विसेज को अस्थायी तौर पर रोक रहा है। इसके बाद FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था और इसे लगभग 9.27 करोड़ रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »