• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!

अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!

WhatsApp एक नए View-Once Text Message फीचर पर काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार पढ़ पाएगा। फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है।

अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!

Photo Credit: Unsplash/ Grant Davies

WhatsApp जल्द View-Once Text Message फीचर लॉन्च कर सकता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp में View Once Text Messages फीचर पर चल रहा काम
  • मैसेज सिर्फ एक बार पढ़ा जा सकेगा, फिर होगा गायब
  • फीचर सबसे पहले Apple TestFlight बीटा यूजर्स को मिल सकता है
विज्ञापन

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Disappearing Messages के लिए "After Reading" ऑप्शन की टेस्टिंग कर रही है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि WhatsApp View-Once Text Messages फीचर भी लाने की तैयारी कर रहा है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे। फिलहाल WhatsApp में View Once फीचर सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के लिए उपलब्ध है।

रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज टाइप करने के बाद यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर उस मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। मैसेज ओपन होने के बाद वह दोबारा दिखाई नहीं देगा।

यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप दोनों में काम करेगा। हालांकि WhatsApp Channels में इसे उपलब्ध नहीं कराया जाएगा क्योंकि चैनल्स ब्रॉडकास्ट कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो अभी किसी टेक्स्ट को View Once भेजने के लिए पहले उसे इमेज में जोड़कर भेजते हैं।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले समय में WhatsApp के TestFlight बीटा यूजर्स को सबसे पहले इसका एक्सेस मिलेगा, जिसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »