क्रिप्टो मार्केट में मामूली तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा 

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कम्युनिटी की निर्मला सीतारमण की फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति पर मिश्रित प्रतिक्रिया है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2024 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 3.45 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,232 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.44 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.42 लाख डॉलर पर थी
  • अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाने की तैयारी की जा रही है

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 0.32 प्रतिशत की तेजी थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 66,426 डॉलर और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 71,504 डॉलर का था। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। 

Ether का प्राइस लगभग 3.45 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,232 डॉलर पर था। इसके अलावा Cardano, Tron, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon, Litecoin और Stellar के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.44 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.42 लाख डॉलर पर था। 

WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "Ether के प्राइस में रिकवरी हुई है। इसके लिए अगला रेजिस्टेंस 3,612 डॉलर पर है। अमेरिका में एंप्लॉयमेंट मार्केट में मजबूती के बावजूद क्रिप्टो से जुड़े लोग इस मार्केट में रकम लगाने को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। क्रिप्टो मार्केट के रेगुलेशन को लेकर वॉशिंगटन में मीटिंग होने वाली है। अमेरिका के चुनाव में यह दोनों पक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा।" क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "बिटकॉइन के प्राइस में कम मूवमेंट है। इसके लिए सपोर्ट 64,825 डॉलर पर है। इसका अगला रेजिस्टेंस 66,978 डॉलर का है।" 

देश में क्रिप्टो को लेकर केंद्र सरकार का कड़ा रुख बरकरार रह सकता है। नए मंत्रिमंडल में Nirmala Sitharaman दोबारा फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर शामिल हैं। सीतारमण ने फाइनेंस मिनिस्ट्री की 2019 में पहली बार कमान संभाली थी। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी कम्युनिटी की सीतारमण की फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति पर मिश्रित प्रतिक्रिया है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर लगभग दो वर्ष से 30 प्रतिशत का टैक्स लागू है। इसके अलावा वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के ट्रांसफर पर एक प्रतिशत का टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (TDS) लगता है। क्रिप्टो से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को इस सेगमेंट के लिए टैक्स कानूनों में सीतारमण की ओर से संशोधन किए जाने का इंतजार था। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में सीतारमण ने अंतरिम बजट में इस सेगमेंट के लिए टैक्स में किसी छूट की घोषणा नहीं की थी। सीतारमण के दोबारा फाइनेंस मिनिस्टर बनने से क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी को आशंका है कि डिजिटल एसेट्स के लिए टैक्स में कोई सुधार नहीं होंगे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.