क्रिप्टो को लेकर Apple के रवैये से नाराज हुए Coinbase के CEO

Apple के ऐप स्टोर के रूल्स Coinbase जैसे कई क्रिप्टो ऐप्स के बहुत से फीचर्स के लिए अनुमति नहीं देते

क्रिप्टो को लेकर Apple के रवैये से नाराज हुए Coinbase के CEO

Apple Pay पर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस के लिए सपोर्ट नहीं मिलता

ख़ास बातें
  • एपल ने क्रिप्टो इंडस्ट्री के साथ एक दूरी बनाई हुई है
  • कंपनी का ऐप स्टोर क्रिप्टो ऐप्स के सभी फीचर्स के लिए सपोर्ट नहीं देता
  • ऐप स्टोर पर क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स उपलब्ध हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase के CEO Brian Armstrong ने क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर Apple के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि Apple के ऐप स्टोर के रूल्स Coinbase जैसे कई क्रिप्टो ऐप्स के बहुत से फीचर्स की अनुमति नहीं देते। उनका कहना था कि Apple का क्रिप्टो से जुड़े ऐप्स के लिए ऐसा रवैया विश्वास को लेकर समस्याएं खड़ी कर सकता है। 

Armstrong ने एक भारतीय यूट्यूबर के साथ पॉडकास्ट में बताया कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को अपने डिवाइसेज पर क्रिप्टो के लिए हार्डवेयर फीचर्स देने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। Armstrong के अलावा Coinbase के अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इस महीने की शुरुआत में भारत में स्टार्टअप फाउंडर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और क्रिप्टो से जुड़े लोगों के साथ मीटिंग की थी। Armstrong ने कहा, "Apple का क्रिप्टो के साथ अभी तक व्यवहार अच्छा नहीं रहा है और उसने वास्तव में ऐसे कई फीचर्स को बैन किया है जो हम ऐप में चाहते हैं। इससे विश्वास को लेकर समस्याएं हो रही हैं।" 

इस बारे में Apple ने कोई प्रतिक्रिया नहीं है दी है। हालांकि, कंपनी ने क्रिप्टो इंडस्ट्री के साथ एक दूरी बनाई हुई है। Apple के CEO Tim Cook ने पिछले वर्ष कहा था कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज के साथ क्रिप्टोकरेंसीज या इनसे जुड़ी फीचर्स को इंटीग्रेट करने की योजना नहीं रखती। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनका क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट है लेकिन Apple का इससे कोई जुड़ावानहीं है। 

Apple Pay पर क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शंस के लिए सपोर्ट नहीं मिलता। इसके अलावा कंपनी का ऐप स्टोर क्रिप्टो ऐप्स के सभी फीचर्स के लिए सपोर्ट नहीं देता। हालांकि, ऐप स्टोर पर क्रिप्टो वॉलेट ऐप्स उपलब्ध हैं। हालांकि, कुक का कहना था कि क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर कंपनी एनालिसिस कर रही है। Armstrong ने कहा है कि Apple की वजह से Coinbase के प्रोडक्ट्स की क्षमता पर असर पड़ रहा है।  Coinbase ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी की है। इसने अपने NFT मार्केटप्लेस के Beta वर्जन को टेस्टर्स के लिए शुरू किया है। टेस्टर्स से अभी NFT खरीदने या बेचने पर कोई फीस नहीं ली जा रही। Coinbase की योजना बाद में फीस लगाने की है और ऐसा होने पर यूजर्स को सूचना दी जाएगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Crypto, Rules, Coinbase, Features, Exchange, App Store
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »