Coinbase के NFT मार्केटप्लेस की Beta फेज में एंट्री

टेस्टर्स से अभी NFT खरीदने या बेचने पर कोई फीस नहीं ली जा रही। Coinbase की योजना बाद में फीस लगाने की है और ऐसा होने पर यूजर्स को सूचना दी जाएगी

Coinbase के NFT मार्केटप्लेस की Beta फेज में एंट्री

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है

ख़ास बातें
  • NFT मार्केटप्लेस के Beta वर्जन को टेस्टर्स के लिए शुरू किया गया है
  • टेस्टर्स से अभी NFT खरीदने या बेचने पर कोई फीस नहीं ली जा रही
  • NFT का कारोबार बढ़ने के साथ इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है
विज्ञापन
अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी की है। इसने अपने NFT मार्केटप्लेस के Beta वर्जन को टेस्टर्स के लिए शुरू किया है। टेस्टर्स से अभी NFT खरीदने या बेचने पर कोई फीस नहीं ली जा रही। Coinbase की योजना बाद में फीस लगाने की है और ऐसा होने पर यूजर्स को सूचना दी जाएगी। 

Coinbase ने एक स्टेटमेंट में बताया कि NFT मार्केटप्लेस का एक्सेस जल्द ही यूजर्स के लिए खोला जाएगा। इसमें कहा गया है, "हम कुछ Beta टेस्टर्स के साथ शुरुआत कर रहे हैं जिन्हें हमारी वेटलिस्ट में उनकी स्थिति के आधार पर निमंत्रित किया जाएगा।" Coinbase का मार्केटप्लेस Ethereum ब्लॉकचेन पर बने NFT प्लेटफॉर्म की पेशकश करेगा। इसका उद्देश्य NFTआर्टिस्ट्स और क्यूरेटर्स को जोड़ना है। इसमें साइन इन करने के बाद NFT पर सीधे कमेंट पोस्ट किए जा सकेंगे। इंस्टाग्राम की तरह Coinbase ने एक 'Discover Feed' फीचर जोड़ा है जिसमें लोग बिना क्रम के चुने गए आर्टिस्ट्स और NFT को ब्राउज कर सकेंगे। 

स्टेटमेंट में बताया गया है, "यूजर्स का समय बचाने के लिए उन्हें NFT पर सुझाव दिए जाएंगे। यूजर्स की खरीदारी, ट्रेंड और सर्च के आधार पर इन सुझावों में सुधार किया जाएगा।" Coinbase की योजना एक Coinbase एकाउंट या क्रेडिट कार्ड के साथ NFT खरीदने का विकल्प देने की भी है।

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में अमेरिका में दो लोगों को 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, America, NFT, Coinbase, Users, Fee, Ethereum

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »