बिटकॉइन का प्राइस हो सकता है जीरो, मशहूर इनवेस्टर जिम रॉजर्स को आशंका

हाल ही में बिटकॉइन ने नया हाई लेवल बनाया था। इसके बावजूद क्रिप्टो मार्केट को लेकर रॉजर्स की आशंका बरकरार है

बिटकॉइन का प्राइस हो सकता है जीरो, मशहूर इनवेस्टर जिम रॉजर्स को आशंका

हाल ही में बिटकॉइन ने नया हाई लेवल बनाया था

ख़ास बातें
  • इससे पहले भी क्रिप्टो मार्केट को लेकर रॉजर्स आशंका जता चुके हैं
  • उन्होंने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में यह मार्केट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन
मशहूर इनवेस्टर Jim Rogers का कहना है कि किसी दिन सभी क्रिप्टोकरेंसीज गायब हो सकती हैं। रॉजर्स ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में वह लंबी-अवधि में कोई वैल्यू नहीं देखते और Bitcoin का प्राइस शून्य हो सकता है। हाल ही में बिटकॉइन ने नया हाई लेवल बनाया था। इसके बावजूद क्रिप्टो मार्केट को लेकर रॉजर्स की आशंका बरकरार है। 

उन्होंने कहा, "क्रिप्टो को लेकर मैं बहुत आशंकित हूं। ये कुछ लोगों के लिए अभी बहुत अच्छा हो सकता है लेकिन मेरे लिए नहीं है। मैं क्रिप्टोकरेंसी में लंबी-अवधि में कोई वैल्यू नहीं देखता। मुझे ऐसी वास्तविक चीजों पर विश्वास है जिनका लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें चावल और चीनी हो सकते हैं। मुझे पता है कि चावल की हमेशा वैल्यू होगी। मुझे यह नहीं पता कि बिटकॉइन कि हमेशा वैल्यू रहेगी।" रॉजर्स ने बिलिनेयर George Soros के साथ मिलकर Quantum Fund फंड की शुरुआत की थी। 

बिटकॉइन की गोल्ड और सिल्वर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स का विकल्प बनने की क्षमता पर भी रॉजर्स को संदेह है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि गोल्ड और सिल्वर की जगह बिटकॉइन ले सकेगा। दुनिया में अधिकतर लोग गोल्ड और सिल्वर की समझ रखते हैं लेकिन अधिकतर को बिटकॉइन की समझ नहीं है।" रॉजर्स ने बताया कि उनके पास बिटकॉइन या कोई अन्य क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। भारत में भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। देश में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। 

क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण ने कहा था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। इन ETF में फंडिंग लगातार बढ़ रही है। इस सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस भी 73,700 डॉलर से अधिक पर गया था जो इसका हाई प्राइस है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »