बिटकॉइन का प्राइस 300 डॉलर चढ़ा, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

अमेरिका में GDP के प्रदर्शन में सुधार के साथ ही बेरोजगारी के क्लेम घटने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है

बिटकॉइन का प्राइस 300 डॉलर चढ़ा, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.27 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.19 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन लगभग 30,440 डॉलर पर कारोबार कर रहा था
  • Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में शुक्रवार को 0.83 प्रतिशत की तेजी थी। यह लगभग 30,440 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बिटकॉइन की वैल्यू एक दिन में लगभग 300 डॉलर बढ़ी है। अमेरिका में GDP के प्रदर्शन में सुधार और बेरोजगारी के क्लेम घटने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में 0.84 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह लगभग 1,850 डॉलर पर था। Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में भी तेजी थी। हालांकि, Braintrust, Cosmos और  Circuits of Value जैसी कुछ क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.27 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.19 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

क्रिप्टो मार्केट के बारे में CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में प्रॉफिट है। हालांकि, मार्केट में इनफ्लेशन की आशंका और फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी करने के अनुमान को लेकर कुछ चिंता है। ब्रिटेन में रेगुलेटर्स को क्रिप्टो और स्टेबलकॉइन्स की निगरानी करने की शक्ति देने वाला एक बिल किंग चार्ल्स से स्वीकृति मिलने के बाद कानून बन गया है।" क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "मार्केट सेंटीमेंट पर MicroStrategy के 37.4 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की रिपोर्ट का भी असर पड़ा है। बिटकॉइन के सामने 30,750 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल है।" 

हाल ही में BlackRock ने बिटकॉइन ETF के लिए फाइलिंग की है और Deutsche Bank ने क्रिप्टो कस्टडी सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मांगा है। इससे भी क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड बना है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी इस मार्केट को झटका लगा था। इससे इस सेगमेंट से जुड़ी कई फर्मों की स्थिति बहुत कमजोर हुई है। बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट पर इनवेस्टर्स का विश्वास बढ़ सकता है। बिटकॉइन में तेजी जारी रहने पर इस सेगमेंट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ सकती है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »