बिटकॉइन में जोरदार तेजी, इस वर्ष पहली बार पार किया 1 लाख डॉलर का लेवल

बिटकॉइन स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी दोबारा बढ़ी है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत की है

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, इस वर्ष पहली बार पार किया 1 लाख डॉलर का लेवल

अमेरिका में नई सरकार क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष पहली बार बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया है
  • पिछले वर्ष बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था
  • अमेरिका की नई सरकार क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बना सकती है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को जोरदार तेजी थी। इस वर्ष पहली बार बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया है। इस तेजी का बड़ा कारण ऑप्शंस ट्रेडिंग वॉल्यूम में पिछले एक दिन में लगभग 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

इस रिपोर्ट को लिखे जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,01,727 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में जीत हासिल करने वाले Donald Trump को दो सप्ताह में शपथ लेनी है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। इससे भी क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है। बिटकॉइन स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी दोबारा बढ़ी है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत की है। 

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने दिसंबर के अंत में लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की थी। यह बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। इस अमेरिकी कंपनी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। हाल ही में इस कंपनी ने बताया था कि वह इस वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। पिछले वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। हालांकि, माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। 

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, अमेरिका के Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की नई सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के प्रेसिडेंट Vladimir Putin ने कहा था कि अमेरिका की मौजूदा सरकार अमेरिकी डॉलर का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर इसकी भूमिका को घटा रही है। इस वजह से बहुत से देशों को अन्य एसेट्स का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने इस प्रकार के एसेट्स में बिटकॉइन का उदाहरण दिया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »