Bitcoin, Dogecoin नहीं पकड़ सके रफ्तार, Ether के साथ ज्‍यादातर altcoins ने कमाया मुनाफा

ईथर ने बीते 24 घंटों में 0.34 फीसदी का मुनाफा देखा है।

Bitcoin, Dogecoin नहीं पकड़ सके रफ्तार, Ether के साथ ज्‍यादातर altcoins ने कमाया मुनाफा

ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 0.16 फीसदी की गिरावट के बावजूद ज्‍यादातर चर्चित altcoins थोड़ा बहुत लाभ हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 38,477 डॉलर पर है
  • BTC का मूल्य सप्ताह-दर-दिन 4.9 फीसदी गिर गया है
  • हालांकि बिटकॉइन जैसी स्थिति ईथर की नहीं है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन (Bitcoin) का प्रदर्शन अच्‍छा नहीं है। यह हफ्ता भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। तमाम घटनाक्रमों के बावजूद बिटकॉइन की वैल्‍यू में वो तेजी नहीं आ रही, जैसी हमने पहले देखी है। कीमतों की बात करें, तो कॉइनमार्केटकैप, कॉइनबेस और बिनेंस जैसे एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 40,000 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) के निशान से नीचे गिर रही है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 0.5 फीसदी कम हो गई है। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर यह 41,005 डॉलर (लगभग 31.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। 

ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 38,477 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 0.45 फीसदी की गिरावट आई है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC का मूल्य सप्ताह-दर-दिन 4.9 फीसदी गिर गया है।

हालांकि बिटकॉइन जैसी स्थिति ईथर की नहीं है। इस क्रिप्‍टोकरेंसी ने अपने लिए काफी लाभ कमा लिया है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 3,037 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसका मूल्य 2,847 डॉलर (लगभग 2.2 लाख रुपये) है, जहां इस कॉइन ने बीते 24 घंटों में 0.34 फीसदी मुनाफा देखा है। 

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 0.16 फीसदी की गिरावट के बावजूद ज्‍यादातर चर्चित altcoins थोड़ा बहुत लाभ हासिल करने में कामयाब रहे हैं। Monero, Polkadot और Polygon को छोड़ दें, तो ज्‍यादातर altcoins जैसे- Cardano, Avalanche, Cardano, Terra और Binance Coin ने फायदा देखा है। 

दूसरी ओर, मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन के लिए पिछले 24 घंटे बेहतर नहीं रहे हैं। डॉजकॉइन ने 1.22 फीसदी की गिरावट देखी है और उसकी वैल्‍यू 0.14 डॉलर (लगभग 11.5 रुपये) पर आ गई है। शीबा इनु की कीमत 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 0.000022 डॉलर (लगभग 0.0016 रुपये) पर बनी हुई है। 

क्रिप्टो रेगुलेशन की दिशा में काम करते हुए भारत ने सोमवार को देश में संचालित क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए पांच साल की डेटा स्टोरेज अवधि अनिवार्य कर दी। सभी वर्चुअल असेट सर्विस प्रोवाइडर्स को अनिवार्य रूप से इंडियन यूजर्स के लिए KYC पहचान फॉर्म्‍स के जरिए मिलने वाली जानकारी को स्‍टोर करना होगा।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, Ether, Price of Bitcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »