Bitcoin और Ether में मामूली गिरावट, क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर से पार

क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बिटकॉइन में तेजी बरकरार रहती है तो यह 25,000 डॉलर के लेवल को पार कर सकता है

Bitcoin और Ether में मामूली गिरावट, क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर से पार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बिटकॉइन से अधिक नुकसान था

ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 1,566 डॉलर पर था
  • Polygon, Chainlink और Bitcoin Cash के प्राइसेज में तेजी थी
  • टेस्ला ने बिटकॉइन की चौथी तिमाही में खरीद या बिक्री नहीं की है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसका प्राइस 22,763 डॉलर पर था। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बिटकॉइन में तेजी बरकरार रहती है तो यह 25,000 डॉलर के लेवल को पार कर सकता है। बिलिनेयर Elon Musk की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla ने अपने रिजल्ट्स में बताया है कि उसने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में बिटकॉइन की कोई खरीद या बिक्री नहीं की है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बिटकॉइन से अधिक नुकसान था। इसका प्राइस 2.91 प्रतिशत गिरा है।  Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,566 डॉलर पर था। इसके अलावा स्टेबलकॉइन्स Tether और Ripple भी गिरे हैं। Avalanche, Cardano, Solana, Polkadot, Litecoin और Tron जैसे अन्य ऑल्टकॉइन्स के प्राइस भी कुछ घटे हैं। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Polygon, Chainlink, Bitcoin Cash और Neo Coin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.57 प्रतिशत घटकर लगभग 1.04 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका में GDP और रोजगार के डेटा के बाद पिछले एक दिन में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में गिरावट रही है। टेस्ला के तिमाही रिजल्ट्स के बाद बिटकॉइन की वैल्यू भी घटी है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। इस एक्सचेंज के क्लाइंट्स की रकम फंस गई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »