Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई पर, क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर के पार

बिटकॉइन में सोमवार को 22,716 डॉलर के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसने पिछले कुछ महीनों से प्राइस में गिरावट के ट्रेंड को तोड़ने का संकेत दिया है

Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के हाई पर, क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ डॉलर के पार

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether ने भी पिछले चार महीनों में अपना हाई छुआ है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन में सोमवार को 22,716 डॉलर के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई
  • Ether ने भी पिछले चार महीनों में अपना हाई छुआ है
  • क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी का संकेत मिल रहा है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस इस वर्ष के अपने हाई लेवल पर पहुंचा है। बिटकॉइन में सोमवार को 22,716 डॉलर के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसने पिछले कुछ महीनों से प्राइस में गिरावट के ट्रेंड को तोड़ने का संकेत दिया है। यह क्रिप्टो मार्केट में तेजी के दौर की शुरुआत हो सकती है। 

बिटकॉइन के साथ दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether ने भी पिछले चार महीनों में अपना हाई छुआ है। इसमें सोमवार को 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ शुरुआत हुई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,631 डॉलर पर था। इसके अलावा  Avalanche, Tron, Cosmos, Chainlink, Monero, Cardano, Polygon और Polkadot के प्राइसेज बढ़े हैं। Tether, USD Coin, and Binance USD. Solana, Litecoin, Wrapped Bitcoin जैसे कुछ स्टेबलकॉइन में गिरावट थी। 

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ डॉलर को पार  कर गया है। CoinMarketCap के अनुसार, यह लगभग 1.04 लाख करोड़ डॉलर पर था। पिछले वर्ष नवंबर के बाद से यह पहली बार है कि जब क्रिप्टो की कुल मार्केट वैल्यू एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक हुई है। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अगर बिटकॉइन में तेजी जारी रहती है तो यह जल्द 23,000 डॉलर तक पहुंच सकता है। Ether में बढ़ोतरी से तेजड़िए मार्केट में सक्रिय रह सकते हैं और इससे प्राइसेज और बढ़ने की संभावना है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। इस एक्सचेंज के क्लाइंट्स की रकम फंस गई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Regulator, Market, Bitcoin, level, Profit, Investors, Prices, gain

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »