क्रिप्टो मार्केट में तेजी पर लगाम, Bitcoin और Ether में गिरावट

Binance और CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 17,730 डॉलर से कुछ अधिक पर था

क्रिप्टो मार्केट में तेजी पर लगाम, Bitcoin और Ether में गिरावट

अमेरिकी डॉलर के साथ जुड़ाव वाले स्टेबलकॉइन्स के प्राइसेज भी घटे हैं

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला
  • क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अधिक बिकवाली की है
  • FTX के दिवालिया होने के बाद बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने दूरी बना ली है
विज्ञापन
इस सप्ताह कुछ तेजी के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को गिरावट रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। Binance और CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 17,730 डॉलर से कुछ अधिक पर था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.35 प्रतिशत की गिरावट थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH का प्राइस 1,291 डॉलर पर था। अमेरिकी डॉलर के साथ जुड़ाव वाले स्टेबलकॉइन्स के प्राइसेज घटे हैं। Tether, USD Coin, Binance Coin, Ripple, Cardano, Polygon, Polkadot और Litecoin में गिरावट थी। क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन पिछले एक दिन में 1.12 प्रतिशत घटकर 861 अरब डॉलर से कुछ अधिक का है। Organisation for Economic Cooperation and Development (OECD) ने क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू में रिकवरी नहीं होने का बड़ा कारण इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को बताया है। OECD ने एक रिपोर्ट में कहा है कि क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बीच रिटेल इनवेस्टर्स की तुलना में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अधिक बिकवाली की है। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का भी इस मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 

इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा है। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं ले सके थे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, OECD, Bitcoin, Fund, Market, Ether, Value, Exchange, Prices, Solana, Regulators, Ripple, FTX, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »