क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर हुई थी क्लाइंट्स के फंड की गड़बड़ी

इंजीनियर Nishad Singh ने बदलाव की जानकारी देते हुए कहा था कि एक्सचेंज को Alameda Research की पोजिशंस की कभी बिकवाली नहीं करनी चाहिए

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर हुई थी क्लाइंट्स के फंड की गड़बड़ी

एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे

ख़ास बातें
  • फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था
  • FTX ने फंड की कमी होने के बाद बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था
  • इस एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने से क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी
विज्ञापन
पिछले महीने बैंकरप्ट हुए क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 

इंजीनियर Nishad Singh ने बदलाव की जानकारी देते हुए कहा था कि एक्सचेंज को Alameda Research की पोजिशंस की कभी बिकवाली नहीं करनी चाहिए। Reuters ने कोड बेस को देखा है। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा है। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। 

इस बारे में SEC और Sam के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। Sam को अमेरिकी सरकार के निवेदन पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका में Sam के खिलाफ आपराधिक आरोप लगे हैं। इस एक्सचेंज के बैंकरप्ट होने के बाद अमेरिका और बहामास में अथॉरिटीज ने Sam के खिलाफ जांच शुरू की थी। 

दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने फंड की कमी होने के बाद पिछले महीने की शुरुआत में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया था। बहामास के अटॉर्नी जनरल Ryan Pinder ने बताया कि Sam के खिलाफ आरोपों की जानकारी मिलने और अमेरिका की अथॉरिटीज के औपचारिक निवेदन देने के बाद उन्हें प्रत्यर्पित किया जाएगा। FTX का हेडक्वॉर्टर बहामास में है और इसके बैंकरप्ट होने के बाद से Sam ने बहामास को ही ठिकाना बनाया था। इस बारे में उनके प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनके पास अपने प्रत्यर्पण का विरोध करने का अधिकार है। इससे प्रत्यर्पण में देरी हो सकती है। अमेरिका के रईस व्यक्तियों में शामिल Sam की अनुमानित नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से अधिक की है। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं ले सके थे। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Software, Exchange, Clients, Market, SEC, Code, Funds, Value, Investigation, FTX, Credit, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »