Bitcoin और Ether के साथ क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बरकरार

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई है। इसके अलावा स्लोडाउन का भी मार्केट पर असर पड़ा है

Bitcoin और Ether के साथ क्रिप्टो मार्केट में गिरावट बरकरार

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के बैंकरप्ट होने के बाद बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने इस मार्केट से दूरी बना ली है

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 16,664 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी टूटा है
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 810 अरब डॉलर पर है
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू लगभग 1.30 प्रतिशत घटी है। Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह 16,664 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 263 डॉलर गिरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी टूटा है। यह 1,184 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स और Binance Coin, Ripple, Cardano, Polygon, Polkadot, Tron और Litecoin में भी गिरावट रही। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 810 अरब डॉलर पर है। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के बैंकरप्ट होने से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई है। इसके अलावा स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों का भी मार्केट पर असर पड़ा है। 

Organisation for Economic Cooperation and Development (OECD) ने क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू में रिकवरी नहीं होने का बड़ा कारण इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को बताया है। OECD ने एक रिपोर्ट में कहा है कि क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बीच रिटेल इनवेस्टर्स की तुलना में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अधिक बिकवाली की है। FTX के बैंकरप्ट होने के बाद बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली है। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 

इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा है। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से दिया गया था। एक्सचेंज के लिए मुश्किलों की शुरुआत पिछले महीने हुई थी जब इसकी बैलेंस शीट पर सवाल उठे थे। इसके बाद एक्सचेंज के कस्टमर्स ने इससे अरबों डॉलर निकालने की कोशिश की थी लेकिन इनमें से अधिकतर अपनी रकम नहीं ले सके थे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »