Twitter चला Instagram और Snapchat की राह, फ्लीट नाम से लॉन्च हुआ Stories जैसा फीचर

Instagram और Facebook स्टोरीज़ की तरह, Twitter Fleets भी कंटेंट साझा करने का एक जरिया है, लेकिन वे अपलोड होने के 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं।

Twitter चला Instagram और Snapchat की राह, फ्लीट नाम से लॉन्च हुआ Stories जैसा फीचर

Twitter Fleets इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप स्टोरीज़ की तरह काम करता है

ख़ास बातें
  • 24 घंटे के लिए यूज़र्स की ट्विटर प्रोफाइल पर दिखाई देंगे Fleets
  • 24 घंटे बाद प्रोफाइल से अपने आप हट जाएंगे
  • Instagram और Facebook स्टोरीज़ या WhatsApp स्टेटस फीचर की तरह करता है काम
विज्ञापन
Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर "स्टोरीज़" फॉर्मेट को 'Fleets' नाम से टेस्ट कर रहा है और यह फीचर भारत में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। माइक्रो-ब्लॉगिंग कंपनी ने कहा है कि यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है और 'फ्लीट्स' आने वाले दिनों में ट्विटर मोबाइल ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ देश के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। Instagram, Facebook और WhatsApp स्टोरीज़ की तरह ही फ्लीट्स भी 24 घंटे के बाद यूज़र्स की टाइमलाइन से गायब हो जाते हैं। उन्हें नियमित ट्वीट्स की तरह लाइक या रीट्वीट नहीं किया जा सकता है, हालांकि अन्य यूज़र्स डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के जरिए Fleets का जवाब दे सकते हैं।

लेटेस्ट ट्विटर फीचर को पहली बार मार्च में ब्राज़ील में पेश किया गया था और यह मंगलवार को भारत में एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है। ट्विटर पर प्रोडक्ट की लीड, kayvon Beykpour ने ट्वीट की एक सीरीज़ में फ्लीट्स के बारे में बताते हुए कहा, (अनुवादित) "लोग अक्सर हमें बताते हैं कि वे ट्वीट करने में सहज महसूस नहीं करते हैं, क्योंकि ट्वीट्स को हर कोई देख सकता है और उनका उत्तर दे सकता है।"
 

Beykpour ने कहा (अनुवादित) "हम इस प्रतिक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं और नई क्षमताओं को बनाने पर काम कर रहे हैं, जो लोगों की उन चिंताओं को दूर करती हैं, जो उन्हें ट्विटर पर बात करने से रोकती हैं।"
 

What are Twitter Fleets?

इंस्टाग्राम और फेसबुक स्टोरीज़ की तरह, फ्लीट्स भी कंटेंट साझा करने का एक जरिया है, लेकिन वे अपलोड होने के 24 घंटे बाद गायब हो जाते हैं। वे आम तौर पर सीमित सेकंड्स के लिए होम स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और यूज़र्स स्क्रीन को लंबे समय तक दबाए रख उन्हें देर तक देख सकते हैं। Twitter Fleets नियमित ट्वीट के विपरीत हैं, इसलिए ये न ही मोमेंट्स पर प्रसारित होंगे और न ही इन्हें कोई एम्बेड कर सकेगा।

यूज़र्स अन्य यूज़र्स के फ्लीट्स उनकी प्रोफाइल पर जाकर देख सकते हैं, भले ही वे उन्हें फॉलो न कर रहे हों। यूज़र्स यह भी देख सकते हैं कि उनकी फ्लीट्स को किसने देखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Fleets

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »