Bitcoin का प्राइस बढ़ा, Ether में भी तेजी

पिछले एक दिन में बिटकॉइन में 39 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं

Bitcoin का प्राइस बढ़ा, Ether में भी तेजी

एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी का कोई बड़ा संकेत नहीं है

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन में 39 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.34 प्रतिशत बढ़ा है
  • अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को 0.26 प्रतिशत बढ़कर 26,087 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन में 39 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। हालांकि, एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी का कोई बड़ा संकेत नहीं है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.34 प्रतिशत बढ़ा है। इसका प्राइस 1,653 डॉलर पर था। क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "बिटकॉइन में इस महीने 11 प्रतिशत की गिरावट है। इसके पीछे बिकवाली का दबाव और मार्केट में तेजी के कारणों में कमी है। बिटकॉइन का प्राइस आगामी महीनों 25,900 डॉलर और 26,300 डॉलर की रेंज में रहेगा।" 

Tether, Binance Coin, Ripple, USD Coin, Cardano, Solana, Polkadot, Polygon, Litecoin, Avalanche, Stellar और Chainlink के प्राइसेज भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। एक मीडिया इंटरव्यू में मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजीज को लोकतांत्रिक बनाया जाना चाहिए और इन्हें अनदेखा करने के बजाय अपनाने की जरूरत है। 

भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल है। मोदी ने कहा कि क्रिप्टो के लिए वैश्विक सहमति के साथ रूल्स बनाए जाने चाहिए जो सभी देशों के लिए समान हों। उनका कहना था, "टेक्नोलॉजी में बदलाव की तेज रफ्तार एक वास्तविकता है और इसे अनदेखा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे जुड़े रूल्स और फ्रेमवर्क एक देश या देशों के समूह से नहीं जुड़े होने चाहिए।" क्रिप्टो सेगमेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होने वाले रूल्स पर भारत कार्य कर रहा है। हाल ही में होम मिनिस्टर अमित शाह ने क्रिप्टो और मेटावर्स से जुड़े रिस्क को डायनामाइट के विस्फोट के जैसा खतरनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एक साझा स्ट्रैटेजी बनाने की जरूरत है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »