Reliance Jio ने किया JioMart Gameathon का ऐलान, जीतने वाली टीम को मिलेंगे 16,000 रुपये

इस प्रतियोगिता की कुल प्राइज़ मनी 25,000 रुपये है, जिसमें जितने वाली टीम को 16,000 रुपये मिलेगा। जबकि रनर-अप को 8,000 रुपये और मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर को 1,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

Reliance Jio ने किया JioMart Gameathon का ऐलान, जीतने वाली टीम को मिलेंगे 16,000 रुपये

टूर्नामेंट को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Free Fire tournament में 576 टीम्स होंगी शामिल
  • रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेंगे
  • 31 अक्टूबर को होगा ग्रैंड फिनाले
विज्ञापन
Reliance मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग के बिजनेस में गहराई से उतरने के लिए इस महीने के अंत में एक JioMart Gameathon नाम ई-स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन करने वाला है। यह फ्री फायर टूर्नामेंट कंपनी द्वारा आयोजित सीरीज़ का पहला इवेंट होगा और इसकी मार्केटिंग JioGames प्लेटफॉर्म के तहत हो रही है। याद दिला दें, जियोगेम्स का ऐलान पिछले साल JioFiber set-top box के साथ किया गया था। आपको बता दें, गूगल प्ले स्टोर पर 5 मिलियन डाउनलोड के साथ अभी भी यह ऐप बीटा वर्ज़न में है।

Free Fire tournament को समर्पित सपोर्ट पेज के अनुसार, इस टूर्नामेंट को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसका लाइव ब्रॉडकास्ट JioTV और यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की कुल प्राइज़ मनी 25,000 रुपये है, जिसमें जितने वाली टीम को 16,000 रुपये मिलेगा। जबकि रनर-अप को 8,000 रुपये और मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर को 1,000 रुपये की राशि दी जाएगी। जीती गई राशि प्लेयर के JioMart wallet में क्रेडिट कर दिया जाएगा। यह एक मोबाइल-ओनली टूर्नामेंट है, जिसे टैबलेट, ट्रिगर, एमुलेटर आदि पर नहीं खेला जा सकता।

JioMart Gameathon #GetSetGame के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है, जो कि 29 अक्टूबर तक JioGames पोर्टल पर चलेगी। यह चार स्टेज का टूर्नामेंट होगा, जिसकी शुरुआत क्वालिफाइंग स्टेज के साथ 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी। इसके बाद क्वाटर-फाइनल स्टेज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सेमी-फाइनल और 31 अक्टूबर रविवार शाम 5 से रात 8 बजे तक इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।

रिलायंस जियो का गेमिंग में लम्बे समय से दिसचस्पी रही है। इस साल फरवरी में Microsoft के सीईओ सत्या नडेला के साथ टेलीविज़न प्रोग्राम में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि "गेमिंग...  म्यूज़िक, मूवी व टेलीविज़न से बड़ा है।" Microsoft ने यह भी पुष्टि की थी कि यह भारत में प्रोजेक्ट xCloud लाने के लिए Jio के साथ साझेदारी कर रहा था। रिलायंस ने 2018 में JioTV पर लीग ऑफ लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप का लाइव-स्ट्रीम भी किया था।

Gadgets 360 ने रिलायंस जियो से संपर्क करते हुए यह जानने की कोशिश की है कि ई-स्पोर्ट्स में उनके भविष्य की क्या कुछ योजनाएं है, जैसे ही जवाब प्राप्त होगा हम इस कॉपी के साथ आपको अपडेट करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »