Zoho की मैसेजिंग ऐप Arattai में में भी अब एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर आ गया है।
Arattai में चैट्स के लिए अब नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया गया है।
Arattai End to End Encryption: Zoho की मैसेजिंग ऐप Arattai में बड़ा अपग्रेड यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। अब Arattai में भी एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर आ गया है। यानी व्यक्तिगत चैट अब एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी जिससे यूजर को चैट की पूरी प्राइवेसी मिलेगी। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर के तहत चैट को अब यूजर के अलावा कोई भी नहीं पढ़ पाएगा, यहां तक कि स्वयं मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के पास भी इसे पढ़ने का एक्सेस नहीं होगा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह फीचर मैसेजिंग ऐप ने रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आइए बताते हैं कैसे कर सकते हैं इसे इस्तेमाल।
Arattai में चैट्स के लिए अब नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया गया है। अपग्रेड के आने के बाद मैसेजिंग ऐप पर सभी डायरेक्ट चैट E2E की प्राइवेसी के साथ भेजे जाएंगे। यूजर की ओर से भेजे जाने से पहले चैट अब एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी। यानी अब सेंडर और रिसीवर ही चैट को पढ़ पाएंगे। कोई तीसरा इसे नहीं पढ़ पाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फीचर के रोलआउट की जानकारी दी। यह नया अपग्रेड कंपनी ने Android, iOS और डेस्कटॉप वर्जन के लिए पहले से ही रोलआउट कर दिया है। सिर्फ यूजर को नए ऐप वर्जन से अपडेट करना होगा और वो इस नए प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल कर पाएँगे।
Arattai में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) कैसे पाएं
Arattai में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर पाने के लिए यूजर को ऐप के लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना होगा। दोनों ही तरफ से लेटेस्ट वर्जन अपडेट होने के बाद ही यह फीचर काम करेगा। यानी सेंडर के साथ-साथ रिसीवर के डिवाइस में भी ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है, तभी ऐप में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की प्राइवेसी मिल सकेगी।
एंड्रॉयड के लिए यूजर्स को ऐप के लेटेस्ट वर्जन v1.33.6 में अपग्रेड करना होगा। वहीं, iOS के लिए v1.17.23 से अपडेट करना होगा। जबकि डेस्कटॉप के लिए यूजर को v1.0.7 वर्जन से अपडेट करना होगा। जैसे ही आप इस नए ऐप वर्जन से अपडेट करेंगे आपको चैट के टॉप पर एक शील्ड आइकन नजर आएगा जो बताएगा कि आपका चैट अब एंड टू एंड प्रोटेक्शन के तहत सुरक्षित है। यह आइकन चैट विंडो में कॉन्टेक्ट के नाम के पास ही दिखाई देगा। नए ऐप वर्जन से अपडेट करके आप भी इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप 72 घंटे के अंदर नए ऐप वर्जन से अपडेट नहीं करते हैं तो उसके बाद ऐप अपडेट अनिवार्य करने का मैसेज आपको मिलेगा जिसके बाद यूजर को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना ही होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स