WhatsApp के देसी कॉम्पटीटर Arattai में भी आज रात से मिलेगा व्हाट्सएप जैसा फीचर!

भारत में Arattai मैसेजिंग ऐप हाल ही में जबरदस्त डाउनलोड के साथ WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा है।

WhatsApp के देसी कॉम्पटीटर Arattai में भी आज रात से मिलेगा व्हाट्सएप जैसा फीचर!

Photo Credit: Google Play Store/Arattai

Arattai ऐप वॉट्सऐप को टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन

भारत में Arattai मैसेजिंग ऐप हाल ही में जबरदस्त डाउनलोड के साथ WhatsApp को कड़ी टक्कर दे रहा है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना था कि Zoho प्लेटफॉर्म में चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की कमी थी, जो प्राइवेसी चाहने वाले यूजर्स के लिए जरूरी था। अब Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने घोषणा की है कि E2E आखिरकार Arattai में आ रहा है, जिसके लिए यूजर्स को कुछ करना होगा। आइए Arattai अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Arattai में कब मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने X पर E2E रोलआउट के बारे में विस्तार से बताते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा कि यह मंगलवार रात से शुरू होगा। उन्होंने यूजर्स से Arattai ऐप अपडेट करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि "कृपया Play Store/App Store से Arattai ऐप अपडेट करें और अपने कॉन्टैक्ट को भी ऐसा करने के लिए कहिए।"

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से यह साफ होता है कि सेंडर और रिसिवर के अलावा कोई भी शेयर किए गए मैसेज तक नहीं पहुंच सकता। वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही सभी चैट के लिए E2E के साथ आते हैं। श्रीधर वेम्बू के अनुसार, यूजर्स को निजी चैट के लिए E2E सपोर्ट पाने के लिए Arattai का लेटेस्ट वर्जन उपयोग करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप Arattai के लेटेस्ट वर्जन पर हैं और आपका कॉन्टैक्ट भी लेटेस्ट वर्जन पर है तो आप सिर्फ उसी कॉन्टैक्ट के साथ एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट का उपयोग कर पाएंगे।

Arattai पर E2E कैसे करेगा काम

जब दोनों तरफ के यूजर्स Arattai के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो जाएंगे तो एक नया एन्क्रिप्टेड चैट सेशन होगा और पिछली नॉन-एन्क्रिप्टेड चैट को स्टोर कर दिया जाएगा। श्रीधर वेम्बू ने बताया कि "इसलिए आप ऐप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वर्जन में मौजूद किसी भी कॉन्टैक्ट के साथ पुराने चैट सेशन को जारी नहीं रख सकते। पुरानी चैट स्क्रीन आपको बस एंड-टू-एंड चैट स्क्रीन पर रीडायरेक्ट कर देगी।"

लॉन्च के समय ग्रुप चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट नहीं करेंगी। हालांकि, टीम ग्रुप्स में E2E लाने पर काम कर रही है। लॉन्च के समय यूजर्स एन्क्रिप्टेड चैट्स का बैकअप नहीं ले पाएंगे। श्रीधर वेम्बू के अनुसार, E2E कंवर्सेशन के लिए बैकअप फीचर दो हफ्तों में लॉन्च हो जाएगी। Arattai टीम ने संकेत दिया है कि सुरक्षित मैसेजिंग में इस बदलाव के बाद और भी फीचर्स आने वाले हैं। Zoho हेड ने संकेत दिया है कि जल्द ही Arattai में और भी नए फीचर्स आएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Arattai, Arattai Update, Arattai Features, Zoho, Sridhar Vembu
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »