एस्टरॉयड 433 Eros आज पृथ्वी के करीब आ रहा है। यह 30 नवंबर की शाम को पृथ्वी की कक्षा के इतने करीब से गुजरेगा कि इसको आंखों से लाइव देखना भी संभव होगा। Space.com के अनुसार, 433 Eros एस्टरॉयड को आज लाइव देखा जा सकता है। यह एस्टरॉयड Auguste Charlois और Carl Gustav Witt ने 1898 में खोजा था। इसका साइज (व्यास) 33 किलोमीटर है।
Made By Google 2025 Event Highlights: आज का दिन Google फैंस के लिए काफी खास होने वाला है। कंपनी का Made by Google 2025 इवेंट आखिरकार शुरू होने वाला है, जिसमें Pixel 10 सीरीज का ग्रैंड लॉन्च कंफर्म माना जा रहा है। इंडिया में यह इवेंट आज रात 10:30 PM IST से शुरू होगा और इसे कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल, वेबसाइट और Gadgets 360 पर लाइव (Google Pixel 10 Series Launch LIVE Updates) देखा जा सकता है।
Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google द्वारा इसके लिए लाइव की गई ऑफिशियल वेबसाइट या Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
YouTube क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट्स में कैप्शन जोड़ना और एडिट करना आसान बना दिया गया है। क्रिएटर्स अब अपने कैप्शन को विभिन्न फॉन्ट और कलर के साथ स्टाइल कर सकते हैं और वे उन्हें स्क्रीन पर कहीं भी रख सकते हैं।
गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 104 यू-ट्यूब चैनल, 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किए जाने की सूचना दी।
BGMI को सर्विस प्रोवाइडर्स Google और Apple ने हटा दिया था। Krafton के YouTube पर एक नया BGMI प्लेयर सपोर्ट चैनल शुरू करने से इस गेम के जल्द आने का संकेत मिल रहा है
Gmail के साथ अब कई फीचर्स मौजूद हैं। हाल ही में गूगल की इस ईमेल सर्विस ने 5 सेकेंड, 10 सेकेंड, 20 सेकेंड या 30 सेकेंड की विभिन्न अवधियों में यूजर्स को एक भेजी गई ईमेल को रिकॉल करने का विकल्प दिया था
nCore Games ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर छह इन-गेम ट्रैक भी जारी किए हैं। वे FAU-G OST नाम की एक प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं और Saar Singhal द्वारा कंपोज़ किए गए हैं।
PUBG Mobile ने 1.0 अपडेट के साथ इस महीने की शुरुआत में बीटा वर्ज़न में इरेंगल 2.0 मैप जोड़ा था और यह गेम के स्टेबल वर्ज़न पर अपना रास्ता बनाने के लिए तैयार हो रहा है।
YouTube Premium सब्सक्रिप्शन खरीदने के अलावा यूज़र्स अपनी पसंदीदा फिल्मों को भी UPI के जरिए खरीद सकते हैं और किराए पर भी ले सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने पसंदीदा यूट्यूब क्रिएटर्स को SuperChat देने के लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
YouTube ने वीडियो क्वालिटी को डिफॉल्ट रूप से 480p पर सेट करने का फैसला 14 अप्रैल तक के लिए लिया है। इससे पहले Netflix, Disney+, Amazon Prime, Hotstar जैसी बहुत सारी स्ट्रीमिंग सेवाएं भी सभी नेटवर्क के तनाव को कम करने के लिए इस तरह के उपाय अपना चुकी हैं।
व्हाट्सऐप का यूट्यूब इंटीग्रेशन फ़ीचर आख़िरकार अब आईफोन यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप काफ़ी लंबे समय से आईओएस ऐप के चैट इंटरफेस में यूट्यूब सपोर्ट लाने की योजना बना रही है। अब, आईफोन यूज़र इस नए फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब ने पहली बार अपने यादगार लोगो को डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप के लिए बदल दिया है। छोटे-मोटे बदलाव के अलावा यह पहली बार है जब पिछले कई सालों में यूट्यूब के लोगो को बदला गया है।