यूट्यूब के नए किड्स ऐप में हैं ख़ास बच्चों के लिए वीडियो

यूट्यूब के नए किड्स ऐप में हैं ख़ास बच्चों के लिए वीडियो
ख़ास बातें
  • यूटयूब किड्स ऐप एंड्रॉयड व आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है
  • इस ऐप में ख़ास बच्चों के लिए वीडियो मौज़ूद हैं
  • बड़ी तस्वीरों व आइकन के साथ इसका इंटरफेस भी बच्चों के हिसाब से बना है
विज्ञापन
गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने ख़ास बच्चों के लिए बनाया गया वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब किड्स भारत में लॉन्च कर दिया है। यह ऐप पूरी तरह मुफ्त है और इसे गूगल प्ले व ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में कंटेट और यूज़र इंटरफेस को बच्चों को ध्यान में रखकर दिया गया है।

कंपनी ने नए यूट्यूब किड्स प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बनाने के लिए टॉप कंटेट निर्माताओं के साथ साझेदारी की है। यूट्यूब के मुताबिक, एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में इंटरफेस में बड़ी तस्वीरों व बोल्ड आइकन दिए गए हैं जिससे ऐप चलाना आसान हो जाता है। नया ऐप वॉयस सर्च भी सपोर्ट करता है ताकि अगर बच्चे किसी स्पेलिंग को ठीक से ना लिख सकें तो भी उन्हें वीडियो मिल जाए।

यूट्यब किड्स ऐप में चार कैटगरी और चैनल हैं। इनमें नेमली शोज़, म्यूज़िक, लर्निंग और एक्सप्लोर शामिल हैं। भारत में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूज़र लिटिल कृष्णा वीडियो, कैट एंड कीट और अप्पू- द योजिक एलिफेंट के नए सीज़न और किड्स टीवी व चूचूटीवी के लोकप्रिय शो देख सकेंगे। इसके अलावा यूट्यूब पर पहले से मौज़ूद गल्ली गल्ली सिम सिम, एग्ज़ाम वीडियो, लिटिलबेबीगम जैसे कई वीडियो भी इस नए ऐप में होंगे।
 

यूट्यूब किड्स में कई कंट्रोल ऐसे भी हैं जिन्हें माता-पिता द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। इनमें सर्च सेटिंग (सर्च ऑफ करना ताकि बच्चे सर्च में जाकर नए वीडियो ना तलाश सकें), टाइमर (वीडियो देखने की समयसीमा), पासकोड और बैकग्राउंड म्यूज़िक व साउंड इफेक्ट को बंद करने जैसे कंट्रोल शामिल हैं।

यूट्यूब किड्स ऐप से कंटेट को क्रोमकास्ट, ऐप्पल टीवी और गेमिंग कंसोल के जरिए टीवी पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी के साथ भी काम करता है।

गूगल यूट्यूब किड्स ऐप पर मौज़ूद वीडियो पर निगरानी रखता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह कंटेट बच्चों के हिसाब से है। माता-पिता भी अगर इस प्लेटफॉर्म पर किसी कंटेट को अनुचित पाते हैं तो रिपोर्ट कर सकते हैं। इस ऐप को फरवरी 2015 में लॉन्च किया गया था और अभी यह 20 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। गूगल के मुताबिक, इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और अभी तक 10 अरब वीडियो व्यू हो चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, YouTube Kids, Apps, Home Entertainment, India, Google, Android, Apple
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  2. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  3. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  4. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  5. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  7. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  8. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  9. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  10. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »