• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • भारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट, WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम

भारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट, WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम

WhatsApp कथित तौर पर अपनी इन-ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स शुरू करने पर काम कर रहा है।

भारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट, WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp Payments पहली बार भारत में नवंबर 2020 में पेश हुआ था।

ख़ास बातें
  • WhatsApp UPI के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स शुरू करने पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp Payments पहली बार भारत में नवंबर 2020 में पेश किया गया था।
  • टिपस्टर के अनुसार, वॉट्सऐप में इसके लिए 3 महीने की अवधि हो सकती है।
विज्ञापन
WhatsApp कथित तौर पर अपनी इन-ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स शुरू करने पर काम कर रहा है। WhatsApp Payments या WhatsApp Pay को पहली बार भारत में यूजर्स के लिए नवंबर 2020 में इन-ऐप सर्विस के तौर पर पेश किया गया था। पेमेंट सेक्टर में प्लेटफॉर्म ने देर से एंट्री की थी, क्योंकि अन्य प्लेटफॉर्म पहले ही सर्विस शुरू कर चुके थे। अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अपनी फानेंशियल सर्विस के यूजर्सबेस को बढ़ाने के लिए तीन महीने तक की लिमिट के साथ इंटरनेशनल पेमेंट्स जोड़ने पर काम रहा है।

फीचर के बारे में जानकारी टिपस्टर @AssembleDebug द्वारा शेयर की गई थी, जिन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि “भारतीय यूजर्स के लिए यूपीआई के जरिए वॉट्सऐप इंटरनेशनल पेमेंट्स। यह फिलहाल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन हो सकता है कि वॉट्सऐप इस पर काम कर रहा हो क्योंकि मुझे इसके बारे में गूगल पर पर कुछ भी नहीं मिला।” टिपस्टर ने फीचर के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए लेकिन यह नहीं बताया कि इसे किस बीटा वर्जन में जोड़ा गया है।

स्क्रीनशॉट में पेमेंट मीनू में फॉर्गेट यूपीआई पिन ऑप्शन के नीचे एक नया ऑप्शन देखा जा सकता है। नया फीचर इंटरनेशनल पेमेंट पर लेबल किया गया है और जब क्लिक किया जाता है, तो यह एक अलग स्क्रीन खोलता है जहां यूजर्स फीचर के लिए शुरुआती और आखिरी तारीख चुन सकते हैं और इसे ऑन कर सकते हैं। स्क्रीनशॉट के अनुसार, फीचर को ऑन करने के लिए यूजर्स को यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।

इंटरनेशनल पेमेंट भारतीय बैंक अकाउंट वाले यूजर्स को चुनिंदा इंटरनेशनल मर्चेंट को पैसे भेजने और ट्रांजेक्शन पूरा करने की सुविधा देता है। यह फीचर सिर्फ उन देशों में काम करेगी जहां बैंकों ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस को चालू किया है। भारत में यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट ऑटोमैटिक बंद हो जाता है, जिसके बाद इसे फिर से मैनुअल एक्टिव करने की जरूरत होती है। टिपस्टर के अनुसार, वॉट्सऐप में इसके लिए 3 महीने की अवधि हो सकती है। इसके अलावा गूगल पे 7 दिनों की ट्रांजेक्शन अवधि प्रदान करता है। खासतौर पर गूगल पे, फोनपे और यूपीआई सेक्टर में कुछ अन्य कंपनियां पहले से ही यह सर्विस प्रदान करती हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, UPI, WhatsApp Payments, WhatsApp Pay
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »