WhatsApp पर बंद होगी विदेशी स्पैम कॉल्स की घंटी, कंपनी ने दिया सरकार को आश्वासन

केंद्र सरकार ने Meta के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप को इस समस्या को लेकर नोटिस भेजने का फैसला किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2023 17:57 IST
ख़ास बातें
  • देश में वॉट्सऐप यूजर्स को इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स मिल रही हैं
  • इससे लेकर बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है
  • वॉट्सऐप ने इस समस्या पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है

कंपनी ने वॉट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बरकरार रखने का वादा किया है

दुनिया भर में लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने का आश्वासन दिया है। केंद्र सरकार ने Meta के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप को इस समस्या को लेकर नोटिस भेजने का फैसला किया है। वॉट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बरकरार रखने का वादा किया है। 

वॉट्सऐप ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अनचाही कॉल्स और मैसेज से बचने के लिए ब्लॉक और रिपोर्ट के विकल्प दिए जाते हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल भी बढ़ाया जा रहा है जिससे स्पैम कॉल्स की संख्या घटकर आधी हो सकती है। वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने IT मिनिस्ट्री की ओर से कंपनी को नोटिस भेजने का फैसला करने की रिपोर्ट पर एक स्टेटमेंट में कहा, "हमारे लिए हमारे यूजर्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। यूजर्स को सुरक्षित रखने के सरकार के लक्ष्य के साथ हम पूरी तरह जुड़े हैं। यूजर्स की सुरक्षा को पक्का करने के लिए एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड सर्विसेज में वॉट्सऐप अग्रणी है।" 
Advertisement

इस स्टेटमेंट में बताया गया है, "हमने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सिस्टम को मजबूत किया है जिससे इन मामलों को कम किया जा सके। इससे इस तरह की कॉल्स घटकर आधी हो जाएंगी।" इससे पहले IT के मिनिस्टर ऑफ स्टेट Rajeev Chandrasekhar ने बताया था कि उनकी मिनिस्ट्री अज्ञात इंटरनेशनल नंबर्स से आने वाली कॉल्स की समस्या पर वॉट्सऐप को नोटिस भेजेगी। उनका कहना था कि यूजर्स की सुरक्षा को पक्का करना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी है और वे इसके लिए जवाबदेह हैं। अगर ऐसे किसी प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन होता है तो सरकार इस पर उपयुक्त कार्रवाई करेगी। 

पिछले कुछ दिनों में देश में वॉट्सऐप यूजर्स को इंटरनेशनल स्पैम कॉल्स मिल रही हैं। बहुत से यूजर्स ने इसे लेकर ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायत की थी। मोबाइल फोन पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस उपलब्ध कराने वाली Truecaller ने वॉट्सऐप पर भी यह सर्विस देने की तैयारी की है। इससे यूजर्स को इंटरनेट पर स्पैम कॉल्स से बचने में आसानी होगी। यह फीचर बीटा फेज में है और इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस बारे में ट्रूकॉलर ने एक रिपोर्ट में बताया था कि भारत में यूजर्स को प्रति माह औसत 18 स्पैम कॉल्स मिलती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.