Truecaller की कॉलर ID सर्विस WhatsApp पर भी मिलेगी, स्पैम को पकड़ने में होगी आसानी

इससे यूजर्स को इंटरनेट पर स्पैम कॉल्स से बचने में आसानी होगी। यह फीचर बीटा फेज में है और इस महीने के अंत में इसे लॉन्च किया जाएगा

Truecaller की कॉलर ID सर्विस WhatsApp पर भी मिलेगी, स्पैम को पकड़ने में होगी आसानी

यह फीचर बीटा फेज में है और इस महीने के अंत में इसे लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • भारत सहित बहुत से देशों में स्पैम कॉल्स में बढ़ोतरी हुई है
  • Truecaller ने स्वीडन के बाहर अपना पहला ऑफिस बेंगलुरु में शुरू किया है
  • इस ऑफिस का इस्तेमाल भारत के लिए विशेष फीचर्स डिवेलप करने में किया जाएगा
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस उपलब्ध कराने वाली Truecaller ने मैसेजिंग के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय  WhatsApp पर भी यह सर्विस देने की तैयारी की है। इससे यूजर्स को इंटरनेट पर स्पैम कॉल्स से बचने में आसानी होगी। यह फीचर बीटा फेज में है और इस महीने के अंत में इसे लॉन्च किया जाएगा। 

भारत सहित बहुत से देशों में स्पैम और टेलीमार्केटिंग कॉल्स में बढ़ोतरी हुई है। Truecaller की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में यूजर्स को प्रति माह औसत 18 स्पैम कॉल्स मिलती हैं। देश के टेलीकॉम रेगुलेटर ने फरवरी में Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्टर्स के इस्तेमाल से अपने नेटवर्क्स पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। Truecaller ने कहा कि वह ऐसे सॉल्यूशन को लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है। 

Truecaller के चीफ एग्जिक्यूटिव, Alan Mamedi ने Reuters को बताया, "पिछले दो सप्ताह से हमने भारत से वॉट्सऐप पर स्पैम कॉल्स के बारे में शिकायतों में बढ़ोतरी देखी है।" देश में में वॉट्सऐप सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग सर्विस है और इसके यूजर्स की बड़ी संख्या है। हाल ही में Truecaller ने स्वीडन के बाहर अपना पहला एक्सक्लूसिव ऑफिस बेंगलुरु में शुरू किया था। इस ऑफिस का इस्तेमाल भारत के लिए विशेष फीचर्स डिवेलप करने में किया जाएगा। स्वीडन के स्टॉकहोम में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म ने भारत में लगभग एक दशक पहले अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। 

इस ऑफिस की कैपेसिटी लगभग 250 वर्कर्स की है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सुविधाएं उपलब्ध हैं। Truecaller के लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं और इनमें से 25 करोड़ यूजर्स भारत से हैं। इसका कहना है कि देश में Truecaller के प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च करने के लिए अनूठे मौके हैं। Truecaller ने कहा था कि उसे मिले फीडबैक से सॉल्यूशंस में सुधार करने में मदद मिली है, जो उसकी ग्रोथ और इनोवेशन की क्षमताओं के लिए महत्वपूर्ण है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में एपल, सैमसंग, शाओमी और वीवो जैसी विदेशी डिवाइसेज कंपनियों के साथ ही ट्रूकॉलर जैसी ऐप्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »