• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp वेब यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नया कस्टमाइज साइडबार, जानें सबकुछ

WhatsApp वेब यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नया कस्टमाइज साइडबार, जानें सबकुछ

WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ यूजर्स को नया इंटरफेस भेजना शुरू कर दिया है।

WhatsApp वेब यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नया कस्टमाइज साइडबार, जानें सबकुछ

Photo Credit: Pexols/Anton

वॉट्सऐप एक लिंक प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने वेब क्लाइंट के लिए साइडबार पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp डार्क मोड के साथ एक नए इंटरफेस पर काम कर रहा है।
  • WhatsApp वेब फीचर उन कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
WhatsApp अपने वेब क्लाइंट के लिए साइडबार और डार्क मोड के साथ एक नए इंटरफेस पर काम कर रहा है। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, नया डिजाइन कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है। कहा जाता है कि नया WhatsApp वेब फीचर उन कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिन्होंने वेब क्लाइंट के बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप किया है। इससे यह भी पता चलता है कि बड़े स्तर पर रोलआउट होने में ज्यादा समय नहीं है। खासतौर पर बीते हफ्ते वॉट्सऐप ने भारत में कुछ यूजर्स के लिए Meta एआई को रोल आउट करना भी शुरू किया था।

WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ यूजर्स को नया इंटरफेस भेजना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप करने वाले सभी यूजर्स को यह फीचर नहीं मिल रहा है क्योंकि कंपनी वर्तमान में एक लिमिटेड टेस्टिंग कर रही है। नया इंटरफेस नए फीचर्स नहीं लाता है, बल्कि साइडबार पर डिजाइन किए गए एरिया में प्लेटफॉर्म के कई सेक्शन की पॉजिशन को रीअरेंज करता है।

पब्लिकेशन द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर नया वॉट्सऐप वेब इंटरफेस एक डार्क मोड के साथ भी आता है, जो कुछ यूजर्स के लिए बेहतर रिडेबिलिटी प्रदान करेगा जो ब्लैक-बैकग्राउंड-व्हाइट-टेक्स्ट फॉर्मेट पसंद करते हैं। चैट, कम्युनिटी, स्टेटस अपडेट, चैनल, आर्काइव्ड चैट, स्टार्रड मैसेज और यहां तक ​​कि ब्रॉडकास्ट मैसेज के आइकन साइडबार पर देखे जा सकते हैं। यह स्टार्रड मैसेज और आर्काइव्ड चैट के लिए बेहतर नेविगेशन भी प्रदान करता है क्योंकि वर्तमान वेरिएंट में उन तक सिंगल-क्लिक पहुंच नहीं है।

नए इंटरफेस के अब बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होने के साथ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह फीचर कुछ ही हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। मेटा वॉट्सऐप के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है। बीते हफ्ते गैजेट्स 360 ने भारत में यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पर नया मेटा एआई चैटबॉट देखा था। बाद में यह फीचर इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर भी नजर आया और मेटा स्पोक्सपर्सन ने कथित तौर पर कंफर्म किया है कि कंपनी नए एरिया में इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

इससे पहले खबर आई थी कि वॉट्सऐप एक लिंक प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है, जहां यूजर्स को लिंक प्रीव्यू बंद करने का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर किसी भी दिखने वाली जानकारी को छिपाने के लिए डिजाइन किया गया था जो थंबनेल और शॉर्ट डिसक्रिप्शन उन लोगों को दिखा सकती थी जो चैट पर नजर रख रहे हों।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Features, WhatsApp Beta
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »