• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में AI की एंट्री, मिलेगा हर सवाल का जवाब! ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp में AI की एंट्री, मिलेगा हर सवाल का जवाब! ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp के AI आइकन पर क्लिक करने के बाद आपके पास लिखा हुआ आएगा- Ask Meta AI anything

WhatsApp में AI की एंट्री, मिलेगा हर सवाल का जवाब! ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp में Meta ने AI आइकन दिखाना शुरू कर दिया है। यह अभी कुछ यूजर्स के ही पास आया है।

ख़ास बातें
  • पॉपुलर मैसेंजर प्लेटफॉर्म Whatsapp पर भी अब AI की एंट्री हो गई है।
  • Meta ने Whatsapp पर AI फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
  • गहरे ब्लू शेड में एक सर्कल बना हुआ नजर आ रहा है जो कि AI का आइकन है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) तेजी से इंसानों की जिंदगी में जगह बनाता जा रहा है। इन दिनों टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अगर किसी तकनीकी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह AI ही है। AI अब आपके एक कदम और नजदीक आ गया है। पॉपुलर मैसेंजर प्लेटफॉर्म Whatsapp पर भी अब AI की एंट्री हो गई है। Meta ने Whatsapp पर AI फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। 

Facebook की पेरेंट Meta के पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp में AI की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यूजर अब वॉट्सऐप पर भी AI के माध्यम से अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। कंपनी ने कई यूजर्स को Whatsapp AI फीचर का एक्सेस देना शुरू कर दिया है। Whatsapp में चैट मेन्यु में नई चैट को शुरू करने के लिए जो + आइकन होता है, उसी के ठीक ऊपर कंपनी ने AI का आइकन प्लेस किया है। एड चैट आइकन के ऊपर गहरे ब्लू शेड में एक सर्कल बना हुआ नजर आ रहा है जो कि AI का आइकन है। 

WhatsApp के AI आइकन पर क्लिक करने के बाद आपके पास लिखा हुआ आएगा- Ask Meta AI anything (मेटा एआई से कुछ भी पूछें)
WhatsApp AI से जुड़ी कुछ बातें हम आपको बता रहे हैं कि यह किन बिंदुओं पर काम कर रहा है। AI के साथ अपनी यात्रा शुरू करने से पहले Meta आपको इन बातों के बारे में बताएगा। 
  • Get answer to any queries- यहां आप AI से किसी भी तरह का सवाल पूछ सकते हैं और वह आपको जवाब देगा। 
  • Express Yourself- यहां पर आप अपने मन में आए किसी भी विचार की इमेज बना सकते हैं और उसे शेयर भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए 'मंगल पर कार रेसिंग की इमेज' कहेंगे तो AI आपको बनाकर देगा। 
  • Personal Messages Stay Private- बता दें कि Meta यूजर के मैसेज का AI क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन पर्सनल मैसेज का इस्तेमाल यही नहीं करता है। ये मैसेज end-to-end encrypted होंगे। 

AI का इस्तेमाल करने से पहले Meta आपको यह सारी जानकारी देता है। ये Terms & Conditions पढ़ने के बाद आप Continue पर क्लिक कर सकते हैं। और आप AI के साथ अपनी बातचीत शुरू कर सकते हैं। ध्यान दें कि आप Continue पर तभी क्लिक करें जब आपको यह सारी शर्तें ज्ञात हों और मान्य हों। यहां पर AI आपको खुद से भी कई ऑप्शन देता है जिनमें म्यूजिक, प्ले सॉन्ग, लेटेस्ट टॉपिक शामिल हो सकते हैं। अगर आपके Whatsapp मैसेंजर में AI का आइकन बना हुआ नहीं दिख रहा है तो ऐप को अपडेट करके दोबारा चेक कर सकते हैं। अथवा आप रोलआउट मिलने तक इंतजार कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »