WhatsApp पर अब हाई क्वालिटी में भेज सकेंगे फोटो! जानें नया अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर अभी विकसित किया जा रहा है।

WhatsApp पर अब हाई क्वालिटी में भेज सकेंगे फोटो! जानें नया अपडेट

वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद यूजर्स ओरिजनल क्वालिटी में भी इमेज शेयर कर पाएंगे।

ख़ास बातें
  • इसके बाद यूजर्स ओरिजनल क्वालिटी में भी इमेज शेयर कर पाएंगे।
  • यह फीचर जल्द ही वॉट्सऐप में देखने को मिल सकता है।
  • नया फीचर अभी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
WhatsApp पर फोटो शेयर करते समय अक्सर यूजर्स को यह बात खलती है कि फोटो क्वालिटी कम हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि कथित तौर पर वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद यूजर्स ओरिजनल क्वालिटी में भी इमेज शेयर कर पाएंगे। अभी इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक रिपोर्ट में ऐसा ही दावा किया गया है। वर्तमान में वॉट्सऐप पर फोटो भेजते समय उनकी क्वालिटी बहुत कम हो जाती है क्योंकि इमेज को कम्प्रेस कर दिया जाता है। अब नया फीचर कैसा होगा, इसके बारे में लीक क्या कहता है, हम आपको बताते हैं। 

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लेकर आने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स हाई क्वालिटी या ओरिजनल क्वालिटी में इमेज शेयर कर पाएंगे। WABetaInfo की ओर से जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर जल्द ही वॉट्सऐप में देखने को मिल सकता है। वर्तमान में चैट में जो इमेज भेजी जाती हैं उनको ऐप स्पेस और बैंडविड्थ को कम करने के लिए फोटो को कम्प्रेस कर देता है। इससे फोटो की क्वालिटी काफी घट जाती है। इसके लिए यूजर्स इमेज को डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में भेजते हैं ताकि क्वालिटी बनी रही। लेकिन जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर अभी विकसित किया जा रहा है। इसे सेटिंग्स में उपलब्ध करवाया जाएगा जिसके बाद यूजर्स इमेज सेंड करने से पहले उसकी क्वालिटी के लिए ऑप्शन को चुन सकेंगे। कहा गया है कि फीचर के आने के बाद यूजर्स के पास किसी भी फोटो को ओरिजनल क्वालिटी, बेस्ट क्वालिटी, डेटा सेवर आदि में भेजने के लिए विकल्प चुनने को मिल जाएगा। अपडेट ट्रैकर वेबसाइट ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि सेटिंग्स ऑप्शन में एक फोटो क्वालिटी ऑप्शन भी होगा। 

कथित तौर पर यह ऑप्शन अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक इसके बारे में ये भी नहीं बताया गया है कि बीटा यूजर्स के लिए यह कब तक रोल आउट किया जाएगा। इस बीच प्लेटफॉर्म ने वॉयस स्टेटस शेयर अपडेट भी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। वॉट्सऐप के इस अपडेट के माध्यम से यूजर्स अपने स्टेटस में अधिकतम 30 सेकंड तक का वॉयस नोट भी पोस्ट कर सकेंगे। इसे उन बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है जिनके पास ऐप का 2.23.2.8 वर्जन है। इस फीचर में यूजर्स के पास ऑप्शन होगा कि वॉयस नोट को पोस्ट करने से पहले वह इसे री-रिकॉर्ड कर सकें या इसे डिस्कार्ड कर सकें यानि हटा सकें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Image Quality, new whatsapp feature

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »