• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp की सिक्योरिटी होगी और मजबूत, बिना OTP दूसरे डिवाइस में नहीं होगा लॉग इन

WhatsApp की सिक्योरिटी होगी और मजबूत, बिना OTP दूसरे डिवाइस में नहीं होगा लॉग-इन

यह फीचर यूजर के अकाउंट में सिक्योरिटी के एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है।

WhatsApp की सिक्योरिटी होगी और मजबूत, बिना OTP दूसरे डिवाइस में नहीं होगा लॉग-इन

Android के लिए WhatsApp Beta वर्जन 2.22.17.22 में आया है यह नया सिक्योरिटी फीचर

ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp Beta वर्जन 2.22.17.22 में आया नया फीचर
  • OTP के जरिए ही सेकंडरी डिवाइस में अकाउंट लॉग-इन होगा
  • अभी QR कोड और स्कैनर के जरिए कर सकते हैं लॉग-इन
विज्ञापन
WhatsApp में जल्द यूजर्स बिना OTP के अपने अकाउंट को सेकंडरी डिवाइस पर लॉग-इन नहीं कर पाएंगे। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इस फीचर को कथित तौर पर Android Beta वर्जन में टेस्ट कर रहा है। नए सिक्योरिटी फीचर में यदि कोई यूजर अपने मौजूदा प्राइमरी अकाउंट को किसी अन्य डिवाइस में भी लॉग-इन करना चाहता है, तो उसे प्लेटफॉर्म द्वारा रजिस्टर्ड नंबर पर भेजे गए OTP के जरिए अकाउंट को पहले वैरिफाई करना होगा।

WABetaInfo द्वारा Android के लिए WhatsApp Beta वर्जन 2.22.17.22 में एक नया सिक्योरिटी फीचर को देखा गया है। यह फीचर यूजर के अकाउंट में सिक्योरिटी के एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है, जिसमें यदि यूजर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को प्राइमरी के साथ-साथ सेकंडरी डिवाइस पर भी लॉग-इन करना चाहेगा, तो उसे प्लेटफॉर्म द्वारा रजिस्टर्ड नंबर पर एक छह अंकों का OTP प्राप्त होगा। इस OTP के जरिए ही सेकंडरी डिवाइस में अकाउंट लॉग-इन होगा। 

निश्चित तौर पर यह फीचर काफी हद तक व्हाट्सऐप अकाउंट को हैकर का शिकार होने से बचा सकता है। आज के समय में कई स्कैम हैकर्स द्वारा अपने डिवाइस पर शिकार का अकाउंट लॉग-इन करके होते हैं। लेकिन इस फीचर के आने के बाद बिना OTP के कोई भी एक ही अकाउंट को दूसरे डिवाइस पर बिना OTP के लॉग-इन नहीं कर पाएगा।

इस फीचर को सबसे पहले जून में देखा गया था। उस समय इसे केवल कुछ यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा था। 

बता दें, फिलहाल किसी भी दूसरे डिवाइस में एक ही WhatsApp अकाउंट को चलाने के लिए सेकंडरी डिवाइस पर ऐप की सेटिंग्स में जाकर Link Device पर मौजूद QR स्कैनर के जरिए प्राइमरी डिवाइस के QR कोड को स्कैन करना होता है, लेकिन नए फीचर के बाद स्कैनिंग के अलावा, OTP भी डालना होगा, जो प्राइमरी डिवाइस पर प्राप्त होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »