WhatsApp पर हर किसी के लिए आया मैसेज डिलीट करने वाला फ़ीचर

व्हाट्सऐप पर रीकॉल फीचर को लाए जाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। ये सारे दावे इंटरनल कोड के आधार पर किए जा रहे थे और अब तक इस फीचर की मौजूदगी को कोई वास्तविक सबूत नहीं था। अब व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर 'Delete for Everyone' के नाम पहचाने जाने वाले इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन ऐप के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

WhatsApp पर हर किसी के लिए आया मैसेज डिलीट करने वाला फ़ीचर
ख़ास बातें
  • रीकॉल फीचर को लाए जाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे
  • ये सारे दावे इंटरनल कोड के आधार पर किए जा रहे थे
  • अब इस फीचर को हर यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर रीकॉल फीचर को लाए जाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। ये सारे दावे इंटरनल कोड के आधार पर किए जा रहे थे और अब तक इस फीचर की मौजूदगी को कोई वास्तविक सबूत नहीं था। अब व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर 'Delete for Everyone' के नाम पहचाने जाने वाले इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन ऐप के लिए रोल आउट कर दिया गया है। यह फीचर तभी काम करेगा जब मैसेज भेजने और पाने वाले शख्स के पास व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल हो। ये भी दावा किया गया है कि फीचर व्हाट्सऐप वेब पर भी काम करेगा।

इस फीचर की मांग बहुत दिनों से रही है। इसके आने के बाद व्हाट्सऐप यूज़र के लिए चीजें और सुगम हो जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे डिलीट फॉर एव्रीवन के नाम से जाना जाएगा। कई यूज़र व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसके लिए ट्रैश सिंबल को इस्तेमाल में लाना है। 'डिलीट फॉर एव्रीवन' के अलावा यूज़र 'डिलीट फॉर मी' विकल्प भी देख पाएंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए जो मैसेज को सिर्फ अपने फोन से हटाना चाहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर को अभी धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फीचर तभी काम करेगा जब दोनों यूज़र के पास लेटेस्ट व्हाट्सऐप वर्ज़न हो। यह फीचर हर किस्म के मैसेज के साथ काम करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर तस्वीर, वीडियो, जिफ, वॉयस मैसेज, कॉन्टेक्ट, फाइल, लोकेशन, कोटेड मैसेज और व्हाट्सऐप पर स्टेटस रिप्लाई के साथ काम करेगा। यह मैसेज भेजने के 7 मिनट के अंदर काम करेगा। इसके बाद मैसेज को डिलीट करना नहीं संभव होगा। डिलीट किए गए मैसेज की जगह "This message was deleted for everyone" लिखा हुआ मिलेगा।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भेजे हुए मैसेज को चैट पेज और नोटिफिकेशन पैन से भी डिलीट कर दिया जाएगा। बता दें कि रीकॉल फीचर पहले से टेलीग्राम, वाइबर और ऐसे ही अन्य ऐप में पहले से उपलब्ध है।

WABetainfo ने बताया है कि अभी व्हाट्सऐप में कोटेड मैसेज को रीकॉल करने की सुविधा नहीं है। अगर मैसेज को ब्रॉडकास्ट लिस्ट में भेजा गया है तो इसे हर किसी के लिए डिलीट नहीं किया जा सकता। आगे यह भी बताया गया है कि संबियन ऐप पर मैसेज को डिलीट नहीं किया जाएगा। इन यूज़र के लिए रीकॉल फीचर नहीं काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »