• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर अब IP एड्रेस को कर सकते हैं हाइड, ये हैं आसान स्टेप्स

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर अब IP एड्रेस को कर सकते हैं हाइड, ये हैं आसान स्टेप्स

कॉल के दौरान आपके आईपी एड्रेस की सुरक्षा के लिए, WhatsApp पीयर-टू-पीयर कनेक्शन स्थापित करने के बजाय कंपनी के सर्वर के जरिए सभी कॉल को रिले करेगा, जिससे आपका आईपी एड्रेस छुपा रहेगा और आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर अब IP एड्रेस को कर सकते हैं हाइड, ये हैं आसान स्टेप्स

WhatsApp ने एक नया 'प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल' फीचर जोड़ा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर आया Protect IP Address in Calls फीचर
  • कॉलर्स के IP Address को रखता है हाइड
  • इसे WhatsApp सेटिंग्स से कर सकते हैं एक्टिवेट
विज्ञापन
WhatsApp ने एक नया 'प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल' फीचर जोड़ा है, जो मैसेजिंग सर्विस पर कॉल करने और प्राप्त करने के दौरान यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऑप्शन को चुनने के बाद कॉल करते समय आपके IP एड्रेस को छिपा दिया जाएगा। WhatsApp आपके कॉल को सीधे दूसरे पक्ष से कनेक्ट करने और आपके आईपी एड्रेस को उजागर करने के बजाय कंपनी के सर्वर के जरिए कनेक्ट करेगा। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि नई सेटिंग ऑप्शनल है और प्राइवेसी के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए तैयार की गई है।

Meta के इंजीनियरों ने कंपनी के इंजीनियरिंग ब्लॉग पर एक पोस्ट में नए फीचर के बारे में विस्तार से बताया। ब्लॉग के अनुसार, नई 'प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स' सेटिंग WhatsApp पर दो यूजर्स के बीच कॉल कनेक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देती है। कॉलिंग फीचर प्रदान करने वाले ज्यादातर ऐप्स की तरह, WhatsApp भी पीयर-टू-पीयर कनेक्टिविटी प्रदान करता है - इसका मतलब है कि कॉल में दोनों पक्ष एक-दूसरे के आईपी पते देख सकते हैं।

पीयर-टू-पीयर कॉल को ठीक से काम करने के लिए कॉल में कनेक्टेड पक्षों के आईपी एड्रेस दिखाना आवश्यक है, जो यूं तो कॉल करने वालों को नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन उनके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जैसे को इसकी जानकारी होती है। ये ऐसी डिटेल है, जिसे कुछ यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अज्ञात कॉल करने वालों के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV

कॉल के दौरान आपके आईपी एड्रेस की सुरक्षा के लिए, WhatsApp पीयर-टू-पीयर कनेक्शन स्थापित करने के बजाय कंपनी के सर्वर के जरिए सभी कॉल को रिले करेगा, जिससे आपका आईपी एड्रेस छुपा रहेगा और आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी। आपको कॉल की क्वालिटी में थोड़ी कमी का अनुभव होगा क्योंकि कॉल सीधे कनेक्शन के बजाय सर्वर के जरिए रूट की जाएगी, लेकिन WhatsApp का कहना है कि ये बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी ताकि केवल कॉल प्रतिभागी ही उन्हें सुन सकें।
 

WhatsApp पर 'Protect IP address in calls' फीचर को कैसे एक्टिवेट करें?

  • सबसे पहले App Store या Google Play स्टोर से WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करें।
  • अब WhatsApp की 'Settings' पर जाएं और 'Privacy' पर टैप करें।
  • अब नीचे स्क्रोल करें और 'Advanced' पर टैप करें।
  • यहां 'Protect IP address in calls' स्विच को ऑन करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »