• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आया पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने वाला फ़ीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आया पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने वाला फ़ीचर

व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपना नया पिन चैट फ़ीचर अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी कर दिया है। इस फ़ीचर को इससे पहले इसी महीने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के पिन चैट फ़ीचर से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को चैट टैब में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आया पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने वाला फ़ीचर
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप पिन चैट फ़ीचर अब सभी यूज़र के लिए उपलब्ध है
  • इस फ़ीचर के जरिए अधिकतम 3 चैट को पिन कर सकते हैं
  • बीटा यूज़र को यह फ़ीचर सबसे पहले मिला था
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपना नया पिन चैट फ़ीचर अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी कर दिया है। इस फ़ीचर को इससे पहले इसी महीने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के पिन चैट फ़ीचर से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को चैट टैब में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। नए फ़ीचर के साथ ही, व्हाट्सऐप यूज़र अपने चैट टैब में तीन पसंदीदा यूज़र के साथ हुई चैट को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड के लिए पिन फ़ीचर का ऐलान करते हुए एकबयान में कहा, ''पिन चैट के आने के साथ ही, अब आपको अपने परिवार या अपने बेस्ट फ्रेंड को मैसेज करने के लिए लंबी चैट लिस्ट को स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा। यूज़र अपनी चैट लिस्ट में आसानी से एक्सेस के लिए तीन सबसे जरूरी ग्रुप या निज़ी चैट को सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। किसी चैट पर टैप करें और होल्ड करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिख रहे पिन आइकन को टैप करें।''

लेकिन, निराशाजनक बात है कि पिन चैट फ़ीचर अभी सिर्फ तीन चैट को ही पिन करने की सुविधा देता है। इसके बाद चौथी चैट को पिन करने पर नोटिफिकेशन आती है, ''आप सिर्फ तीन चैट ही पिन कर सकते हैं।''

पिन विकल्प के अलावा, व्हाट्सऐप यूज़र किसी चैट को देर तक दबाने पर डिलीट, म्यूट और आर्काइव जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।

नए पिन फ़ीचर की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि एक बार किसी चैट को पिन करने पर यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देती है। चाहें आपके व्हाट्सऐप पर जितने भी ग्रुप या निज़ी मैसेज आएं। यूज़र को सभी नए आने वाले मैसेज पिन की गई चैट के बाद ही दिखेंगे। इसके अलावा यूज़र जब चाहें तब किसी चैट को अन-पिन कर सकते हैं। इसके लिए चैट पर देर तक टैप करना होगा और फिर पिन बटन को डिसेबल करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  3. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  4. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  5. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  6. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  9. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  10. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »