Whatsapp Pin

Whatsapp Pin - ख़बरें

  • WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
    "WhatsApp Plus" सब्सक्रिप्शन को Meta ने कन्फर्म कर दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, ये आम WhatsApp का एक Plus वर्जन होगा, जिसमें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे। Meta के मुताबिक WhatsApp Plus सब्सक्राइबर्स को ऐप का पूरा लुक बदलने का ऑप्शन मिलेगा। अभी सामान्य यूजर्स केवल 3 चैट्स को पिन कर सकते हैं, लेकिन Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स 20 तक चैट्स पिन कर पाएंगे। WhatsApp Plus यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक्स भी मिलेंगे। इनमें एनिमेटेड इफेक्ट्स वाले स्टिकर्स शामिल होंगे। WhatsApp Plus में बल्क कस्टमाइजेशन फीचर भी शामिल हो सकता है। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई चैट्स पर एक समान थीम, रिंगटोन्स और नोटिफिकेशन सेटिंग्स लागू कर पाएंगे।
  • Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
    WhatsApp जल्द नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर फिलहाल कुछ Android और iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। WhatsApp Plus के जरिए यूजर्स को ऐप में कस्टम थीम्स, नए आइकॉन्स, प्रीमियम स्टिकर्स और 20 तक पिन्ड चैट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा बल्क कस्टमाइजेशन और एक्स्ट्रा रिंगटोन ऑप्शन्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि मैसेजिंग, कॉलिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे मुख्य फीचर्स पहले की तरह फ्री रहेंगे। फिलहाल यह प्लान कुछ देशों तक सीमित बताया जा रहा है।
  • पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
    Booking.com ने कन्फर्म किया है कि एक सिक्योरिटी ब्रीच में कुछ यूजर्स की पर्सनल और बुकिंग डिटेल्स तक अनऑथराइज्ड एक्सेस हो सकता है। इसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर और बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स को पहले ही फिशिंग मैसेज मिल चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि हैकर्स इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इस गतिविधि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए हैं और प्रभावित बुकिंग्स के PIN अपडेट किए गए हैं। हालांकि कितने यूजर्स प्रभावित हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
    WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Parent Managed Accounts नाम का नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए माता पिता या गार्जियन बच्चों के WhatsApp अकाउंट की सेटिंग्स और कम्युनिकेशन को कंट्रोल कर सकेंगे। पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज कर सकता है और वह किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है। इसके अलावा अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट की समीक्षा भी की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इस फीचर को एक्सेस करने के लिए Parent PIN की जरूरत होगी और चैट्स पहले की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी।
  • बड़ी टेंशन खत्म! बच्चों का WhatsApp जल्द पैरेंट्स के कंट्रोल में, नया फीचर करेगा सब मैनेज
    WhatsApp बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल और सेकेंडरी अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम के तहत पैरेंट्स बच्चों के लिए लिमिटेड WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे, जिसमें अनजान कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति नहीं होगी। नए फीचर में पैरेंट्स को कुछ एक्टिविटी विजिबिलिटी मिलेगी, लेकिन मैसेज और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे। सेकेंडरी अकाउंट्स में Updates टैब और Chat Lock जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।
  • WhatsApp में UPI Lite फीचर! बिना PIN के होंगे पेमेंट्स, Gpay और PhonePe से लेगा टक्कर
    Android Authority ने WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.5.17 के APK टियरडाउन के दौरान एक नए UPI Lite फीचर के कोड्स स्पॉट किए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस लाइट वर्जन को खासतौर पर छोटे पेमेंट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। यह फीचर UPI सिस्टम पर ही काम करेगा, जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने डेवलप किया है। UPI Lite को खासतौर पर उन पेमेंट्स के लिए बनाया गया है, जो 500 रुपये से कम होते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट कर पाएंगे।
  • इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर लग जाएगी डबल सिक्योरिटी! जानें यह ट्रिक
    यूं तो व्हाट्सऐप को OTP के बिना सेटअप नहीं किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है। इस गाइड में हम आपको टू-स्टेप वैरिफिकेशन को इनेबल और मैनेज करने के स्टेप्स के बारे में बताएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आपकी चैट, मीडिया और निजी डिटेल्स निजी और सुरक्षित रहें।
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आया पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रखने वाला फ़ीचर
    व्हाट्सऐप ने आखिरकार अपना नया पिन चैट फ़ीचर अपने सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी कर दिया है। इस फ़ीचर को इससे पहले इसी महीने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए जारी किया गया था। व्हाट्सऐप के पिन चैट फ़ीचर से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को चैट टैब में सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »