व्हाट्सऐप पर अब अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे आप

व्हाट्सऐप पर अब अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर को अभी बीटा वर्ज़न पर टेस्ट किया जा रहा है
  • नए फ़ीचर से पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर पिन किया जा सकता है
  • अधिकतम तीन चैट को ही पिन करने की सुविधा है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप में हाल ही में 'चेंज नंबर' और 'लाइव लोकेशन' जैसे नए फ़ीचर आने की ख़बरें आईं थीं। और अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे। अभी इस फ़ीचर को एंड्रॉयड पर टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए भी जारी किए जाने की तैयारी है।

एंड्रॉयड पुलिस ने इस फ़ीचर की जानकारी सबसे पहले दी, और अगर आपके पास व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.162 या 2.17.163 है तो आप इस फ़ीचर को इस्तेमाल कर पाएंग। जिस भी ग्रुप या इंडिविज़ुअल चैट को आप सबसे ऊपर रखना चाहते हैं उसे देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में दिख रहे पिन के निशान का चुनाव करें। पिन के साथ दूसरे विकल्प डिलीट, म्यूट और आर्काइव भी हैं। एक बार चैट पिन करने के बाद, यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेगी। चाहें जितने भी ग्रुप या यूज़र के साथ आपकी बातचीत हो, वो सब पिन की गईं चैट के बाद ही दिखेंगी। व्हाट्सऐप ने यूज़र को अधिकतम तीन चैट को पिन करने की सुविधा दी है। इके बाद आपको नोटिफिकेशन मिलेगा कि आप सिर्फ तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं।

इसके अलावा आप जब भी चाहें तब चैट को अनपिन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको चैट पर देर तक प्रेस करके पिन बटन को डिसेबल करना होगा। जैसा कि हमने बताया, यह फ़ीचर अभी बीटा यूज़र के लिए ही है और इस आम यूज़र के लिए अभी जारी नहीं किया गया है। अगर आप इस फ़ीचर को अभी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो गूगल प्ले से अपने एंड्रॉयड फोन पर बीटा वर्ज़न डाउनलोड कर साइन अप करें। इके अलावा आप यहां से एपीके मिरर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »