WhatsApp को हर दिन 100 करोड़ लोग करते हैं इस्तेमाल

इसमें कोई दो राय नहीं है कि WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हर दिन 100 करोड़ यूज़र उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है।

WhatsApp को हर दिन 100 करोड़ लोग करते हैं इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है
  • अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है
  • करीब एक साल पहले व्हाट्सऐप को एक महीने में 100 करोड़ लोग इस्तेमाल करते थे
विज्ञापन
इसमें कोई दो राय नहीं है कि WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। अब व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने एक और कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हर दिन 100 करोड़ यूज़र उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि करीब एक साल पहले व्हाट्सऐप को एक महीने में 100 करोड़ लोग इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा स्नैपचैट स्टोरीज की नकल माने जाने वाले व्हाट्सऐप स्टेटस को हर दिन 25 करोड़ यूज़र इस्तेमाल में लाते हैं। मज़ेदार बात है कि यह स्नैपचैट कुल यूज़र की संख्या से भी ज़्यादा है।

फेसबुक की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, अब हर महीने एक्टिव यूज़र की संख्या बढ़कर 130 करोड़ हो गई है। इसके अलावा  हर दिन करीब 60 भाषाओं में करीब 5500 करोड़ मैसेज साझा किए जा रहे हैं। हर दिन 100 करोड़ वीडियो मैसेज साझा होते हैं और 450 करोड़ फोटो शेयर किए जाते हैं।

याद रहे कि 2014 में जब फेसबुक ने व्हाट्सऐप को खरीदा तो उस वक्त इस प्लेटफॉर्म पर मासिक यूज़र की संख्या 45 करोड़ थी। उस वक्त हर दिन 35 करोड़ लोग इस ऐप को इस्तेमाल करते थे। याद रहे कि फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सऐप को 19 बिलियन डॉलर में खरीदा था।

वहीं, साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए व्हाट्सऐप स्टेटस पर सिर्फ 6 महीने में हर दिन इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या 25 करोड़ हो गई है। तुलना करें तो स्नैपचैट ऐप को हर दिन कुल 16.6 यूज़र इस्तेमाल करते हैं। स्नैपचैट स्टोरीज की नकल इंस्टाग्राम स्टोरीज को भी हर दिन 25 करोड़ यूज़र इस्तेमाल में लाते हैं।

सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने ऐलान किया है कि फेसबुक के पास कुल 200 करोड़ यूज़र हैं और हर इस दिन प्लेटफॉर्म का 1.3 करोड़ यूज़र इस्तेमाल करते हैं। तिमाही आर्थिक नतीजों का ऐलान करते हुए ज़करबर्ग ने यह भी बताया था कि 10 करोड़ लोगों ने ग्रुप ज्वाइन किया था। और हर महीने फेसबुक से लोगों और बिजनेस द्वारा 200 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं।

ब्लॉग में व्हाट्सऐप के सीईओ जान कुआम ने कहा, “हम इस कीर्तिमान का जश्न तो मना ही रहे हैं, साथ में हम यूज़र तक और नए फीचर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ भरोसा, सरलता और सुरक्षा का साथ भी बना रहेगा।”
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »