• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp मैसेज से हैं परेशान, आने वाला है हमेशा के लिए म्यूट करने वाला फीचर

WhatsApp मैसेज से हैं परेशान, आने वाला है हमेशा के लिए म्यूट करने वाला फीचर

Expiring messages विकल्प में आपको सात दिनों के बाद चैट से नए मैसेज गायब करने की सुविधा प्राप्त होगी।

WhatsApp मैसेज से हैं परेशान, आने वाला है हमेशा के लिए म्यूट करने वाला फीचर

फिलहाल, दोनों फीचर की टेस्टिंग चल रही है

ख़ास बातें
  • WhatsApp beta के लेटेस्ट वर्ज़न 2.20.197.3 में देखा गया Mute Always विकल्
  • व्हाट्सऐप बीटा version 2.20.197.4 में मौजूद है Expiring messages की जानका
  • जल्द पेश किए जा सकते हैं यह दोनों विकल्प
विज्ञापन
WhatsApp जल्द ही अपने 'Mute' नोटिफिकेशन फीचर में बड़ा बदलाव पेश करने वाला है। लेटेस्ट खबर के मुताबिक कंपनी जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर “Mute Always” का विकल्प पेश करने वाली है, जिसके बाद आप कुछ चैट्स को हमेशा से लिए म्यूट कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल आप पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट के लिए भी कर सकते हैं। म्यूट फीचर के अलावा, व्हाट्सऐप को लेकर यह भी खबर है कि वह जल्द ही “Expiring messages” को भी ऐप में जोड़ने वाला है, जो कि 7 दिन के निर्धारित समय के बाद मैसेज को अपने आप गायब कर देगा। आपको बता दें, इस फीचर की जानकारी मार्च में भी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि नया फीचर यूज़र्स को यह तय करने में मदद करेगा कि वह किस मैसेज को कितनी देर के लिए उपलब्ध रखना चाहते हैं।  

WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, Android के लिए WhatsApp beta के लेटेस्ट वर्ज़न में से एक (version 2.20.197.3) में Mute Always का विकल्प शामिल किया गया है। इस नए बदलाव में मौजूदा 1 साल के विकल्प को हटाकर म्यूट ऑलवेज़ का विकल्प पेश किया गया है, ताकि यूज़र्स हमेशा के लिए अनचाही चैट्स को अपने व्हाट्सऐप में म्यूट कर सकें। यकीनन यह फीचर उन लोगों के लिए काफी कारगार साबित होगा, जो अक्सर अनचाहे यूज़र्स व ग्रुप के चैट नोटिफिकेशन से परेशान रहते हैं।
 
whatsapp


हालांकि, यह बताना भी बेहद जरूर हो जाता है कि इस म्यूज़ ऑलवेज़ फीचर का इस्तेमाल करके आप उस चैट की नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होगी, लेकिन इसके बाद भी आप अपने चैट सेक्शन में उनके द्वारा आए मैसेज को देख सकेंगे।

म्यूट ऑलवेज़ विकल्प के अलावा, WABetaInfo ने एक्सपायरी मैसेज विकल्प की भी जानकारी दी है, जो कि व्हाट्सऐप बीटा के Android version 2.20.197.4 में मौजूद है। WABetaInfo द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यह नया विकल्प आपको सात दिनों के बाद चैट से नए मैसेज गायब करने की सुविधा प्रदान करता है।
 
whatsapp


जैसे कि हमने बताया यह पहली बार नहीं है कि डिसपीयरिंग मैसेज की जानकारी सामने आई हो। इससे पहले मार्च में भी मैसेज गायब करने वाले विकल्प की जानकारी सामने आई थी। उस वक्त सामने आई रिपोर्ट में में बताया गया था कि यूज़र्स मैसेज मिटाने की अविध के कई विकल्प चुन सकता है, जिसमें एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने या एक साल की अवधी शामिल है। यूज़र्स इस समय अवधी के अनुसार अपने निजी चैट के मैसेज को अपने आप डिलीट होने के लिए सेट कर सकते हैं। हालांकि, लेटेस्ट लीक में 7 दिन की अवधि की बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  2. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  6. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  8. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »