WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिल सकता है यह नया फीचर

अपने आप डिलीट होने वाले इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.20.83 और 2.20.84 में देखा गया है। इस फीचर में मैसेज मिटाने की अविध के कई विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने या एक साल।

WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिल सकता है यह नया फीचर

WhatsApp ऑटो मैसेज डिलीट फीचर में मैसेज अपने आप मिट जाएंगे

ख़ास बातें
  • WhatsApp डिसपीयरिंग मैसेज फीचर में निजी मैसेज अपने आप मिट सकते हैं
  • इस फीचर को बीटा वर्ज़न 2.20.83 और 2.20.84 में देखा गया था
  • फीचर में यूज़र्स 1 घंटे से लेकर 1 साल तक की अवधी सेट कर सकता है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेंजर ऐप व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर लॉन्च किया था और अब यदि नई रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो कंपनी यूज़र्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर यूजर्स द्वारा निर्धारित समय के खत्म होने के बाद मैसेज को अपने आप डिलीट कर देगा। यह सुविधा फिलहाल दिखाई दे रही है, लेकिन फिलहाल इसे यूज़र्स इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अपने आप डिलीट होने वाले इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.20.83 और 2.20.84 में देखा गया है। रिपोर्ट में साझा किए गए स्क्रीनशॉट में हम साफ देख सकते हैं कि यूज़र इसमें मैसेज मिटाने की अविध के कई विकल्प चुन सकता है, जिसमें एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने या एक साल की अवधी शामिल है। यूज़र्स इस समय अवधी के अनुसार अपने निजी चैट के मैसेज को अपने आप डिलीट होने के लिए सेट कर सकते हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि डेवलपर्स की टीम यूजर्स के लिए इस सुविधा पर तेजी से काम कर रही है।
 
whatsapp

इस फीचर से मिलने वाली सुविधा शुरू में केवल ग्रुप चैट के लिए उपलब्ध होगी। ग्रुप के एडमिन द्वारा ही मैसेज डिलीट किए जा सकेंगे। एक बार सुविधा लागू होने के बाद, फीचर को ग्रुप सेटिंग्स में ऑन या ऑफ किया जा सकता है। 

उम्मीद है कि सुविधा उपलब्ध होने के बाद, व्हाट्सऐप डिलीट मैसेज फीचर का ऑन या ऑफ बटन भी दे सकता है, जिसके जरिए इसे एक स्टेप में सीधा सेट किया जा सकता है। इसके साथ ही जैसा कि हमने ऊपर बताया यूजर्स मैसेजों को ऑटोमेटिक रूप से गायब करने के लिए एक निर्धारित समय भी चुन सकते हैं, जिनमें एक घंटा, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीना या एक साल तक की अवधी शामिल हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »