• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp बीटा यूज़र्स अब देख पाएंगे पिक्चर इन पिक्चर मोड में ShareChat वीडियो

WhatsApp बीटा यूज़र्स अब देख पाएंगे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में ShareChat वीडियो

WhatsApp में सभी यूज़र्स एक फ्लोटिंग वीडियो के माध्यम से ShareChat इन-एप देख सकेंगे, यह YouTube और Facebook वीडियो लिंक जैसे ही काम करता है।

WhatsApp बीटा यूज़र्स अब देख पाएंगे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में ShareChat वीडियो
ख़ास बातें
  • जल्द ही IOS यूज़र्स को मिल सकता है नया मल्टी वॉलपेपर फीचर
  • iOS के लिए WhatsApp v2.20.81.3 बीटा वर्ज़न में काम करेगा वीडियो प्ले फीचर
  • Android के लिए WhatsApp v2.20.197.7 बीटा में काम करेगा ये नया फीचर
विज्ञापन
WhatsApp ने कथित तौर पर ShareChat video सपोर्ट Android और iOS  बीटा यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया है। iOS के लिए WhatsApp v2.20.81.3 बीटा वर्ज़न पर और Android के लिए WhatsApp v2.20.197.7 बीटा पर सभी यूज़र्स एक फ्लोटिंग वीडियो के माध्यम से शेयरचैट वीडियो इन-एप देख सकेंगे, यह YouTube और Facebook वीडियो लिंक जैसे ही काम करता है। इसके अलावा, आईओएस के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप बीटा संकेत देता है कि मैसेजिंग कंपनी यूज़र्स के लिए चैट में वॉलपेपर कस्टमाइजेशन पर का कर रही है। जिसका मतलब यह है कि जब भी यह फीचर लाइव किया जाएगा, तब यूज़र्स अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर्स सेट कर सकते हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन के लिए अपने सबसे हाल ही के बीटा वर्ज़न में ShareChat वीडियो सपोर्ट इनेबल कर रहा है। ट्रैकर ने जानकारी दी कि यह फीचर फिलहाल तुरंत सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा, इसे सब तक पहुंचने में अभी 24 घंटे का समय और लग सकता है जिसके बाद यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया, यह फीचर कथित तौर पर आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.81.3 बीटा वर्ज़न पर काम करेगा और एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.197.7 बीटा पर।

इस फीचर के आने के बाद शेयरचैट से साझा की वीडियो को व्हाट्सऐप में ही प्ले करके देखा जा सकेगा। जैसे ही कोई शेयरचैट वीडियो व्हाट्सऐप पर साझा करेगा, वैसे ही आपकी चैट में वीडियो बॉक्स प्ले बटन के साथ दिखाई देगा। प्ले बटन दबाते ही वीडियो व्हाट्सऐप में ही पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में शुरू हो जाएगा।
 
whatsapp

WABetaInfo ने आईओएस के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप v2.20.90.21 बीटा में सभी नई चीज़ों की खोज़ कर डाली है। नया बीटा संकेत देता है कि व्हाट्सऐप एक नए मल्टी वॉलपेपर फीचर पर काम कर रहा है। फिलहाल यह फीचर अंडर डेवलपमेंट में चल रहा है, लेकिन भविष्य में इसे अपडेट के जरिए सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूज़र्स अलग-अलग चैट्स में अलग-अलग वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा मल्टी वॉलपेपर फीचर चुने हुए वॉलपेपर की ब्राइटनेस को भी एडजस्ट करने की सुविधा प्रदान करेगा। हालांकि, यह फीचर कब तक यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्ज़न में रोलआउट किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »