व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में आया वीडियो एडिटिंग फ़ीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में आया वीडियो एडिटिंग फ़ीचर
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब वीडियो एडिटिंग फ़ीचर हुआ शामिल
  • व्हाट्सऐप के कैमरा ऐप में वीडियो में इमोजी, टेक्स्ट और एडिटिंग बटन मिलेगा
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के वर्जन 2.16.270 पर नया फ़ीचर उपलब्ध है
विज्ञापन
हाल ही में व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा ऐप में कुछ नए फ़ीचर जोड़े गए। इन फ़ीचर में तस्वीरों पर लिखने और कलाकारी करने की क्षमता, व फ्रंट फ्लैश शामिल हैं। अब व्हाट्सऐप बीटा ऐप के लिए जारी किए गए नए अपडेट से यह फ़ीचर वीडियो पर भी काम करेगा।

अब व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के वर्जन 2.16.270 पर वीडियो में इमोजी, टेक्स्ट और एडिटिंग बटन मिलेगा। लेकिन वीडियो में भी यह फ़ीचर व्हाट्सऐप के कैमरा ऐप में ही काम करेगा। अगर आप व्हाट्सऐप ऐप के कैमरा ऐप से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो एक रिकॉर्ड करने के बाद नया एडिटिंग टूल सामने आ जाएगा। स्क्रीन पर मौजूद नए पेंसिल और 'T' बटन से व्हाट्सऐप यूज़र वीडियो पर लिख पाएंगे या कलाकारी कर पाएंगे।

बीटा वर्ज़न 2.16.264 में नया फ्रंट-फेसिंग फ्लैश का विकल्प मिला था। इसकी मदद से जब यूज़र कम रोशनी में सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो स्क्रीन पर सफेद फ्लैश जैसा इफेक्ट सामने आ जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इन दोनों फ़ीचर का लाभ उठाने के लिए व्हाट्सऐप के अंदर मौजूद कैमरा ऐप को इस्तेमाल करना होगा। स्मार्टफोन में मौजूद आम कैमरा ऐप से इसका फायदा उठाना संभव नहीं होगा।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर हाल ही में एक बार में कई लोगों को मैसेज फॉरवर्ड और भेजने की क्षमता दी गई थी। पहले मैसेज को एक बार में एक ही यूज़र को भेजना संभव था। चर्चा तो यह भी है कि व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर, जिफ इमेज सपोर्ट लाने की तैयारी है।

ज्ञात हो कि सभी नए फ़ीचर बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सऐप के गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद स्टोर से लेटेस्ट बिल्ड को डाउनलोड करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp video, whatsapp video editing

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »