Whatsapp Video

Whatsapp Video - ख़बरें

  • Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
    भारत में Digital Arrest Scam तेजी से बढ़ता साइबर अपराध बन गया है। सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 2022 से मई 2026 के बीच इस तरह की ठगी से जुड़े 2.97 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए और लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ठग खुद को पुलिस, CBI, ED या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल पर डराते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। साइबर क्राइम एजेंसियां साफ कर चुकी हैं कि भारत में Digital Arrest जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल पर सतर्क रहना जरूरी है।
  • फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
    मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के अनधिकृत सर्कुलेशन के खिलाफ तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही टेलीग्राम से 15 दिनों के अंदर इस बारे में एक्शन टेकन रिपोर्ट को दाखिल करने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में टेलीग्राम को इस समस्या से निपटने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देनी होगी।
  • भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
    टेलीग्राम की दलील थी कि सरकार ने इस रोक के लिए पर्याप्त कारण नहीं बताए हैं। हालांकि, इस दलील को भी कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। NEET की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले परीक्षा से जुड़ी लीक की गई सामग्री के सर्कुलेशन पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने इस मैसेजिंग ऐप पर यह अस्थायी रोक लगाई है।
  • इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer ने सोमवार को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की घोषणा की है। इस बैन में Facebook, YouTube, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हो सकते हैं। इस बैन के दायरे से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Signal को बाहर रखा जा सकता है।
  • WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
    WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी अक्सर कम हो जाती है क्योंकि ऐप मीडिया फाइल्स को कंप्रेस करता है। लेकिन अब यूजर्स HD मीडिया अपलोड क्वालिटी को डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर ऑन कर सकते हैं। इसके बाद फोटो और वीडियो बेहतर क्वालिटी में भेजी जा सकती हैं। WhatsApp में हर बार अलग से HD ऑप्शन चुनने का तरीका भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट मोड का इस्तेमाल करके लगभग ओरिजिनल क्वालिटी में भी फोटो और वीडियो भेजे जा सकते हैं। यहां हमने HD मीडिया भेजने के सभी आसान तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताए हैं।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!
    WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अब अपने वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट रोलआउट कर रहा है। अभी तक WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित था, लेकिन नए फीचर के साथ यूजर्स ब्राउजर के जरिए ही कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग फीचर में स्क्रीन शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा।
  • नए साल 2026 के मौके पर WhatsApp का तोहफा, ये फीचर्स कर पाएंगे उपयोग, जानें कैसे
    WhatsApp ने नए साल के अवसर पर कई फीचर्स को उपलब्ध किए हैं। सबसे पहले 2026 स्टिकर पैक आता है, जो कि नए साल की शुभकामनाएं चैट में भेजने के लिए 2026 पर आधारित एक नया स्टिकर पैक है। उसके बाद वीडियो कॉल इफेक्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान इफेक्ट आइकन पर टैप करके आतिशबाजी, कॉन्फेटी और स्टार एनिमेशन आदि इफेक्ट लागू कर सकते हैं।
  • WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, ऑडियो-वीडियो कॉल के लिए मिलेगा नया म्यूट और कैमरा ऑफ बटन
    WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव बेहतर होगा। नए फीचर में यूजर को वॉयस कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को म्यूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल के लिए इमोजी रिएक्शन और वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • WhatsApp ला रहा वीडियो कॉल पर नया फीचर, कॉल उठाने से पहले बंद कर पाएंगे अपना कैमरा!
    Meta अपने WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिल सकता है। जब आप वीडियो कॉल रिसिव कर रहे होते हैं तो आपको टर्न ऑफ योर वीडियो का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप इस ऑप्शन पर टैप करते हैं तो कैमरा बंद हो जाएगा और कॉल सिर्फ वॉयस कॉल होगी।
  • WhatsApp को मिला वीडियो कॉल के लिए लो लाइट मोड, ऐसे कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल
    WhatsApp में एक लो लाइट मोड वाला मोड मिल रहा है जो यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में वीडियो कॉल अटैंड करने में मदद कर सकता है। वॉट्सऐप पर लो लाइट मोड इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान बल्ब लोगो पर टैप करना होगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर लो लाइट मोड को चालू करने से यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में कॉल करते हुए बेहतर वीडियो क्वालिटी मिल सकती है।
  • WhatsApp का गजब फीचर, वीडियो कॉल में एक साथ शामिल हो पाएंगे 32 यूजर्स
    Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि नए अपडेट ऐप पर स्क्रीन शेयरिंग में सुधार लाएगा।
  • आपका बेटा थाने में है, बात कीजिए… Whatsapp पर आ रही ऐसी फर्जी कॉल्‍स से बचें, देखें Video
    Fraud Calls on Whatsapp : सोशल मीडिया पर तमाम लोग यह कंप्‍लेंट कर रहे हैं कि उनके पास ऐसी कॉल्‍स और वॉट्सऐप वॉइस कॉल आ रही हैं, जिनमें उनके परिवार के लोगों को थाने लाए जाने की बात कही जा रही है।
  • WhatsApp Upcoming Feature: जल्द HD में अपलोड होंगे फोटो और वीडियो स्टेटस!
    अभी तक, WhatsApp यूजर्स द्वारा स्टेटस अपडेट में अपलोड किए गए फोटो और वीडियो को कंप्रेस कर देता है।
  • वॉट्सऐप ने भारत में बैन किए 75 लाख एकाउंट्स, जानें कारण
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta के कंट्रोल वाले वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतों, कानूनों और उसकी सर्विस के इस्तेमाल की शर्तों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी है

Whatsapp Video - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »